{"_id":"5f9e9ab78ebc3e9ba96a7c60","slug":"taj-mahal-tickets-sold-out-at-noon-on-sunday-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: दोपहर 12 बजे तक ताजमहल के सभी टिकट बिके, कई पर्यटक मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: दोपहर 12 बजे तक ताजमहल के सभी टिकट बिके, कई पर्यटक मायूस लौटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल के बाहर पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल पर हर दिन पांच हजार सैलानियों को प्रवेश की अनुमति है, लेकिन शनिवार और रविवार को इससे ज्यादा पर्यटक आते हैं। इससे कई पर्यटकों को ताजमहल देखे बिना मायूस लौटना पड़ रहा है। रविवार को भी दोपहर 12 बजे तक ताजमहल के सभी टिकट बुक हो गए। ऐसे में कई पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ा, जबकि कई सैलानी दशहरा घाट और महताब बाग से ही ताज देखकर लौट गए।
2 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
21 सितंबर से खोले गए ताजमहल पर दो शिफ्ट में प्रवेश की अनुमति है। सुबह से दोपहर तक 2500 और दोपहर से शाम तक 2500 पर्यटक जा सकते हैं। यह व्यवस्था पर्यटकों के लिए मुसीबत बन रही है।
3 of 5
ताजमहल के बाहर पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोपहर 12 बजे तक ही ताजमहल के सभी टिकट बुक हो गए। ऐसे में कई पर्यटक ताज का दीदार नहीं कर पाए। शनिवार को भी दोपहर के स्लाट की सभी टिकटें दोपहर दो बजे तक बुक होने से पर्यटकों को मायूम होकर लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर टिकट विंडो बंद हैं और केवल ऑनलाइन टिकट बुकिंग हो रही हैं। प्रवेश द्वार स्कैन कर टिकट लेने वाले कई पर्यटकों को मोबाइल पर टिकट नहीं मिला तो पता चला सभी टिकट बिक चुके हैं। इससे वे मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि टिकटों की संख्या स्थानीय स्तर पर नहीं बढ़ाई जा सकती। इस मुश्किल से बचने के लिए पर्यटक घर से निकलते समय ही ताज का ऑनलाइन टिकट बुक कर लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।