{"_id":"5dde12b88ebc3e54b0513f8e","slug":"taj-mahal-security-cctv-cameras-damage-from-nine-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लापरवाहीः ताजमहल की सुरक्षा में 'बड़ी चूक', कबाड़ कैमरे कर रहे स्मारक की 'निगरानी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहीः ताजमहल की सुरक्षा में 'बड़ी चूक', कबाड़ कैमरे कर रहे स्मारक की 'निगरानी'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 Nov 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tajmahal
- फोटो : tajmahal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल की निगरानी के लिए 500 मीटर क्षेत्र में लगाए गए 140 सीसीटीवी एएमसी (वार्षिक रखरखाव शुल्क) न होने के कारण लावारिस हैं। अधिकांश कैमरे पिछले नौ महीने से बंद पड़े हैं। सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी चूक माना जा सकता है।
2 of 5
सीसीटीवी कैमरे की लीड निकली हुई
- फोटो : अमर उजाला
वहीं एएमसी (वार्षिक रखरखाव शुल्क) न होने के कारण पुलिस ने अब तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी नहीं ली है। इधर, कार्यदायी फर्म ने 80 लाख रुपये का भुगतान न होने से 19 महीने पहले ही इनके रखरखाव की जिम्मेदारी छोड़ चुकी है।
3 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज योजना के तहत ताज के 500 मीटर दायरे में निगरानी के लिए 140 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। 27 नवंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इनका उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खाली कवर, नहीं है सीसीटीवी कैमरा
- फोटो : अमर उजाला
तब से मार्च 2018 तक कार्यदायी फर्म राज कार्पोरेशन द्वारा अनुबंध के तहत डिफेक्ट लायबिलिटीज के क्रम में कैमरों को सुचारु रूप से चलाया गया। इसके बाद फर्म का 80 लाख रुपये का पिछला भुगतान नहीं हुआ। इस पर फर्म ने अपने इंजीनियर एवं टेक्नीशियन हटा लिए। इसके बाद भी राजकीय निर्माण निगम द्वारा मार्च 2019 तक राजकीय निर्माण निगम ने इसका संचालन किया। इसके बाद निगम ने भी हाथ खड़े कर दिए। तब से कैमरे खराब हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल के ऊपर उड़ता ड्रोन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मार्च 2018 से लगातार पुलिस विभाग द्वारा सिस्टम को हस्तांतरण करने की प्रक्रिया की गई। लेकिन पुलिस ने सिस्टम का तीन साल का एएमसी नहीं होने पर इसे अपने अधीन नहीं लिया। ताजमहल पर ड्रोन उड़ाने के कई मामले सामने आते रहे हैं। कुछ मामलों में ड्रोन उड़ाने वाले पकड़ में भी नहीं आ सके हैं। माना जा रहा है कि यदि कैमरे सही होते तो इनका पता लग सकता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।