फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना में गंदगी से ताजमहल पर 'हरे रंग' की आफत, बदरंग हो रही संगमरमरी काया

Thu, 25 Jul 2019 02:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jul 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
taj mahal's marble turns green due to insects attack
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
संगमरमरी ताजमहल पर एक बार फिर कीड़ों ने हमला कर दिया है। दरअसल, ताजमहल के पीछे यमुना नदी में गंदगी के हालात हैं, जिसमें गोल्डी काइरोनोमस नामक कीड़े पनपते हैं। इन कीड़ों के हमले से ताजमहल की संगमरमरी काया पर हरे रंग के दाग लग रहे हैं। 
taj mahal's marble turns green due to insects attack
संगमरमर पत्थर पर बनी नक्काशी पर हरे दाग - फोटो : अमर उजाला
तीन साल में पांचवीं बार ताजमहल पर इन कीड़ों ने हमला किया है। ताजमहल के उत्तरी दरवाजे की ओर चमेली फर्श और दीवार पर हरे रंग के दाग नजर आ रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी के अनुसार इन दागों को हर शुक्रवार को साफ कराया जाता है।  
taj mahal's marble turns green due to insects attack
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार - फोटो : अमर उजाला
नालों से आ रही गंदगी और सीवर के कारण यमुना नदी में ताजमहल के पीछे लगभग दलदल के हालात हैं। फास्फोरस ज्यादा होने से गोल्डी काइरोनोमस कीड़े ज्यादा तेजी से पनपते हैं। कीड़ों के स्राव के कारण हरे रंग के निशान संगमरमरी दीवारों पर दिखने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
taj mahal's marble turns green due to insects attack
तीन साल पहले अमर उजाला ने किया था खुलासा - फोटो : अमर उजाला
तीन साल पहले ताजमहल पर कीड़ों के कारण दीवारों का रंग हरा पड़ गया था। तब अमर उजाला ने ही इसका खुलासा किया था। इस मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वत: संज्ञान लिया था, जिसके बाद प्रशासन ने एडीएम सिटी की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी भी बनाई, लेकिन इसकी संस्तुतियों को कभी अमल में नहीं लाया गया।
विज्ञापन
taj mahal's marble turns green due to insects attack
ताजमहल
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सालाना रिपोर्ट जारी की था, जिसमें खुलासा हुआ है कि ताजमहल के पीछे ही यमुना नदी पूरे प्रदेश में सबसे मैली है। गर्मी में पानी कम होने से यमुना में प्रदूषण की मात्रा और बढ़ गई, जिससे फास्फोरस बढ़ने के कारण गोल्डी काइरोनोमस और ग्लिप्टोटेन कीड़े पहुंच रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed