फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: डायरिया से काल के गाल में समा रहे 'लाल', तीन दिनों में चार मासूमों की मौत

Thu, 25 Jul 2019 12:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
diarrhea outbreak in firozabad
चार बच्चों की हो चुकी है मौत - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को डायरिया से पीड़ित एक और बच्चे की मौत हो गई। तीन दिनों में डायरिया की चपेट में आने से यह चौथी मौत हुई है। जिला अस्पताल में डायरिया के कई मरीजों का इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर डायरिया पीड़ित बच्चों का हाल जाना। वहीं स्थानीय लोगों में नगर निगम की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है, इन मौतों के लिए लोग नगर निगम को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

diarrhea outbreak in firozabad
पिता की गोद में मासूम बेटे का शव - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम थाना उत्तर के रेहना निवासी प्रवीन कुमार के आठ वर्षीय पुत्र नैतिक की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे बुधवार सुबह सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरसीएच वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पाकर सीएमएस डॉ. आरके पांडेय पहुंचे। उन्होंने बच्चे के परिजनों से जानकारी ली। 

diarrhea outbreak in firozabad
बेटे की मौत के बाद बिगड़ी मां की तबीयत - फोटो : अमर उजाला
मासूम बेटे की मौत से सदम में आई मां राखी की भी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने राखी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बच्चे के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन घर ले गए। बता दें कि थाना उत्तर क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर डायरिया से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। कई बच्चे बीमार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
diarrhea outbreak in firozabad
उपचार के दौरान मौजूद बच्चों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
आनंदनगर ककरऊ में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम डेरा डाले रही। बुधवार को सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने टीम के साथ ही घर-घर जाकर चेकिंग की। बीमारों को उपचार देने के साथ ही जगत सिंह (45), मनोज (23), खैराती (66) व श्रीमती (60), प्रिंस यादव (10), शांतिलाल (18) , गीता देवी एवं सूरज सहित 12 को जिला अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
diarrhea outbreak in firozabad
डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि आनंदनगर ककरऊ में डायरिया की शिकायत मिलने के बाद शहर की मलिन एवं नई आबादी वाली बस्तियों में टीमें मरीजों को उपचार देंगी। इसके लिए नौ टीमों का गठन किया गया है। उधर, डायरिया से दो बच्चों की मौत के मामले में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है। जांच नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी को सौंपी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed