फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: कोरोना काल में बदल गई 'मिसाल-ए-मोहब्बत' की तस्वीर, कभी दिखाई देता था ऐसा नजारा

Mon, 24 Aug 2020 11:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: Taj Mahal has been closed for five months due to Coronavirus
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला
देश में कोरोना वायरस का प्रभाव शुरू हुए पांच महीने हो गए हैं। इससे बचाव के लिए पहली बार 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' लगा था। इसके बाद 24 मार्च की रात से लॉकडाउन लागू हुआ था। लॉकडाउन के चार चरणों के बाद एक जून से अनलॉक शुरू हो गया। इसके तहत कई धार्मिक और एतिहासिक स्थलों को खोल दिया गया है, लेकिन आगरा में संक्रमण के कारण संरक्षित स्मारकों पर अभी भी ताला लगा हुआ है। शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत की मिसाल ताजमहल पर भी सन्नाटा पसरा है। पहली बार ताजमहल इतने लंबे समय तक वक्त हुआ है। अगली स्लाइड्स में देखिए कोरोना काल से पहले और आज की तस्वीरें....
Tajmahal Agra News: Taj Mahal has been closed for five months due to Coronavirus
ताजमहल आगरा - फोटो : PTI
जिस संगमरमरी स्मारक ताजमहल के दीदार के लिए दुनियाभर से सैलानी आते थे, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। ताजमहल को बंद हुए पांच महीने से ज्यादा हो चुके हैं। यह पहला मौका है जब ताजमहल, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारक इतने लंबे समय तक बंद रहे हैं। इस पाबंदी से लगभग चार लाख लोगों का रोजगार ठप है। 
Tajmahal Agra News: Taj Mahal has been closed for five months due to Coronavirus
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण 17 मार्च से 31 मार्च तक ताजमहल और आगरा किला समेत सभी स्मारक को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। लेकिन जनता कर्फ्यू के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। लॉकडाउन के चार चरणों के बाद अनलॉक भी शुरू हो गया, लेकिन ताजमहल के दरवाजे पर्यटकों के लिए नहीं खुले। 372 साल में पहली बार लगातार इतने लंबे समय के लिए ताजमहल बंद हुआ है। जो एक अनचाहा रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: Taj Mahal has been closed for five months due to Coronavirus
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला
17 मार्च से पहले सिर्फ शुक्रवार को छोड़कर ताजमहल पर्यटकों से गुलजार रहता था। प्रतिदिन औसतन 18 हजार देशी-विदेशी पर्यटक ताजमहल के दीदार को आते थे। वीकंड पर तो पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती थी। इससे ताजमहल में मेले जैसा नजारा दिखाई देता था। लेकिन वो तस्वीर अब सन्नाटे में तब्दील हो गई। 
विज्ञापन
Tajmahal Agra News: Taj Mahal has been closed for five months due to Coronavirus
ताजमहल आगरा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तीन विश्वदाय स्मारक हैं- ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी। जो पर्यटक ताजमहल आते थे, वो इन स्मारकों पर भी जाते थे। लेकिन कोरोना के कारण यहां भी सन्नाटा है। हालांकि जिला प्रशासन ने बफर जोन खत्म करते हुए ताजमहल और आगरा किला छोड़कर अन्य स्मारकों को एक सितंबर से खोलने के निर्देश दे दिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed