फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला दिवस: आज ताजमहल समेत सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश, उर्स में तीन दिन तक असली कब्रें देख पाएंगे पर्यटक

Sat, 06 Mar 2021 01:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal entry to be free for four days in march
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala

आज अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। वैसे मार्च में आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबर है। इस महीने चार दिन मुफ्त में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। इस दौरान तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को भी पर्यटक देख सकेंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए कब-कब कर सकेंगे मुफ्त में ताजमहल का दीदार...

Taj Mahal entry to be free for four days in march
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

करीब दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर वो मौका आया गया है, जब पर्यटक ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देख सकेंगे। यह मौका है शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स का। बीते वर्ष कोरोना के कारण ताजमहल में उर्स का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार 10 से 12 मार्च तक शाहजहां का 366वां उर्स होगा। इस दौरान ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया।

Taj Mahal entry to be free for four days in march
शाहजहां और मुमताज की कब्र पर चढ़ाए गुलाब (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

10 और 11 मार्च को ताजमहल में दोपहर दो बजे के बाद और 12 मार्च को सुबह से शाम तक पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे। यही नहीं, तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को भी देख सकेंगे। इसके बाद 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर भी पर्यटक ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे। इसके लिए भी एएसआई ने आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal entry to be free for four days in march
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

1400 मीटर सतरंगी चादर तैयार
खुद्दाम ए रोजा कमेटी ने ताजमहल में शाहजहां के उर्स के लिए 1400 मीटर की सतरंगी चादर तैयार कराई है। बीते साल कोरोना के कारण शाहजहां का उर्स नहीं मनाया गया था। कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि अगर एएसआई और प्रशासन सतरंगी चादर को उर्स में चढ़ाने की अनुमति दे देते हैं, तभी चादरपोशी की जाएगी। बिना अनुमति के चादरपोशी नहीं करेंगे। कमेटी के रिजवानुद्दीन ने बताया कि 10 मार्च को गुस्ल, 11 मार्च को संदल, कुरआनख्वानी होगी। 12 मार्च को सुबह से ही चादरपोशी की जाएगी।

विज्ञापन
Taj Mahal entry to be free for four days in march
ताजमहल में प्रवेश करते सैलानी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक (स्मारक) एम नांबिराजन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के निशुल्क प्रवेश का आदेश जारी कर दिया। बीते साल संस्कृति मंत्रालय ने महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देने की सुविधा शुरू की थी, जिसे इस साल भी बढ़ाया गया है। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंत्रालय से आदेश आ चुके हैं। महिला दिवस पर भारतीय हों या विदेशी, सभी महिलाओं को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। स्मारकों में प्रवेश के लिए उन्हें टिकट बुक करने की जरूरत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed