{"_id":"5d8099d58ebc3e93cc43f6a2","slug":"students-pelted-stones-on-principal-s-house-after-school-girl-death-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: छात्रा की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी प्रधानाचार्य के आवास पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: छात्रा की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी प्रधानाचार्य के आवास पर पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवोदय विद्यालय की खिड़की का टूटा शीशा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत से स्कूल के विद्यार्थियों में आक्रोश है। मंगलवार को गुस्साए बच्चों ने प्रधानाचार्य के घर पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने बच्चों को समझाकर शांत कराया।
2 of 5
अनुष्का ने इसी पंखे पर चुनरी डालकर आत्महत्या की, फोरेंसिक टीम जांच करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार तड़के कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। विद्यालय प्रशासन फांसी लगाए जाने की बात कह रहा है, वहीं परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
3 of 5
डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भी आत्महत्या मान रही है, लेकिन आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। जिलाधिकारी के निर्देश डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। छात्रा के बक्से से सुसाइड नोट भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छात्रा की मौत के बाद प्रधानाचार्य से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिजनों ने मंगलवार को मामले में प्रधानाचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि मामला आत्महत्या का है, लेकिन परिजनों की संतुष्टि के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चों ने किया पथराव
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा की हत्या की बात सुनते ही नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी भड़क गए। गुस्साए विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के आवास पथराव कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीओ ने किसी तरह बच्चों को समझाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।