फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी में रात में पुलिस को लग रही 'ठंड', चौकी-वैरियर से गायब हुई खाकी, रियलटी चेक में दिखा ये नजारा

Mon, 02 Dec 2019 05:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Dec 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Reality Check of Agra Police No Barriers News in Hindi
यूपी-100 की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद बड़ी चिंता के साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि  हमारी पुलिस महिलाओं को सुरक्षित माहौल क्यों नहीं दे पा रही है? अगर रात में किसी महिला को घर से बाहर जाना पड़े तो क्या उसकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं? इसी का जायजा लेने के लिए अमर उजाला टीम ने रविवार रात को नौ से बारह बजे तक सिकंदरा से रिंग रोड तक नौ किलोमीटर की दूरी में पुलिस गश्त का जायजा मिला। मुस्तैदी की तो बात ही छोड़िए, पुलिसकर्मी गश्त पर ही नहीं थे। बैरियर सूने मिले, चौकियों पर ताले लटके थे। और क्या कहें, यूपी-100 की गाड़ी तक में स्टाफ नहीं था। चीता मोबाइल भी नदारद थी। इतना ही नहीं। कोई अफसर भी गश्त की चेकिंग के लिए नहीं आया। पेश है रिपोर्ट...

 
Reality Check of Agra Police No Barriers News in Hindi
पुलिस चौकी पर लटका ताला - फोटो : अमर उजाला
भावना एस्टेट चौकी पर ताला: सिकंदरा के इस क्षेत्र में 20 अपार्टमेंट हैं। पांच हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी खोली गई। इस पर ताला लटका था। हाईवे तक एक भी सिपाही गश्त पर पर नहीं था।
 
Reality Check of Agra Police No Barriers News in Hindi
खाली पड़ी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
टीपी नगर में यूपी-100 का स्टाफ ‘लापता’: टीपी नगर में पिछले साल इन दिनों में ही कारोबारी को गोली मारी गई। दो महीने पहले दो लूट हुई। इसकेबावजूद यहां तैनात पुुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल में स्टाफ नहीं था। अब कहीं कोई वारदात हो जाए तो यूपी-100 की इस गाड़ी के स्टाफ को तो जानकारी ही नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Reality Check of Agra Police No Barriers News in Hindi
खंदारी पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
आईएसबीटी के बैरियर पर कोई नहीं: आईएसबीटी पर पुलिस का बैरियर है। हाईवे की पुलिसिंग के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन सूना पड़ा था। पुलिसकर्मी आसपास भी नहीं थे। खंदारी पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी नदारद थे। जबकि ये सबसे संवेदनशील चौकी मानी जाती है।
विज्ञापन
Reality Check of Agra Police No Barriers News in Hindi
दयालबाग चौकी - फोटो : अमर उजाला
रिंग रोड चौकी में लाइटें जली हुईं, स्टाफ का पता नहीं: रिंग रोड क्षेत्र में सराफा कारोबारियों के साथ लूट हो चुकी हैं। इसके बावजूद चौकी में स्टाफ नहीं था। लाइटें जलीं थीं। एक कुर्सी खाली पड़ी थी। आस पास भी गश्ती दल नहीं था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed