{"_id":"63a13c020e34df204b535ab8","slug":"story-of-foreign-parrot-people-settled-the-dispute-of-their-ownership-in-the-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: विदेशी तोते की कहानी सुनने को बेताब हुए लोग, पुलिस थाने में सुलझाया अपने मालिकाना हक का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: विदेशी तोते की कहानी सुनने को बेताब हुए लोग, पुलिस थाने में सुलझाया अपने मालिकाना हक का विवाद
Tue, 20 Dec 2022 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:07 AM IST
विज्ञापन
तोते के साथ सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर के सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी के पालतू अफ्रीकी तोते का मामला चर्चा में आने के बाद लोग उसे देखने के लिए बेताब हो गए हैं। घर आकर ही नहीं, लोग फोन करके भी तोते के बारे में पूछ रहे हैं। उसकी कहानी सुनना चाहते हैं। यह भी पूछ रहे हैं कि तोता कैसे पुलिस से दोबारा उनके पास तक आया। तोते के घर आने से परिवार खुश है। बल्केश्वर स्थित पंचायती पंजाया से विदेशी तोते का विवाद शनिवार को थाना कमला नगर पहुंचा था। सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा तोते को बाबू कहकर बुलाते हैं। यह तोता उन्हें कालोनी के ही मुनेंद्र कुमार जैन ने तीन साल पहले दिया था। अब वो तोता मांग रहे थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद तोते के मालिकाना हक को लेकर विवाद शुरू हो गया था।
तोते के साथ सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
अजय कुमार वर्मा का कहना था कि तोता उन्होंने पाला है। इसलिए वो नहीं दे सकते हैं। उधर, मुनेंद्र अपने तोते को वापस पाने की जिद कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया था। तोते ने अजय की बेटी को पुकारा था। कहा था कि मुनमुन कहां हो...।
तोते के साथ युवती
- फोटो : अमर उजाला
इतना सुनने के बाद ही पुलिस ने तोता अजय कुमार के परिवार के हवाले कर दिया था। मगर, मुनेंद्र का कहना है कि वह तोता वापस लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहें फिर उन्हें पुलिस अधिकारियों के पास ही क्यों न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parrot controversy
- फोटो : अमर उजाला
उधर, तोते का मामला मीडिया में आने के बाद हर कोई उसकी कहानी को सुनना चाहता था। अजय कुमार वर्मा के घर पर सोमवार को काफी लोग पहुंचे। उन्होंने तोते को देखा। फोन करके भी जानकारी ली। आगरा ही नहीं दिल्ली और मुंबई तक से लोगों के फोन आए। किसी ने तोते की आवाज सुनाने के लिए कहा तो किसी ने तोेते की फोटो भेजने के लिए कहा। इस पर अजय ने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया।
विज्ञापन
कमला नगर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला