फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागपत का सिनौली गांव बनेगा संरक्षित स्मारक, यहां छिपा है 4500 साल पुराना इतिहास

Tue, 18 Jun 2019 06:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Sinauli village of Baghpat will be an archaeological site in Uttar Pradesh
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में महाभारतकालीन सादिकपुर, सिनौली गांव को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित किया जा रहा है। एएसआई आगरा सर्किल ने सादिकपुर को राष्ट्रीय महत्व का पुरातत्वीय स्थल घोषित करने की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह आगरा सर्किल का 267वां संरक्षित स्मारक बन जाएगा। इस साइट से तीन चरणों के उत्खनन में शाही ताबूत, रथ, महिला का कंकाल, धनुष, और तांबे की तलवार समेत कई चीजें सामने आ चुकी हैं।
Sinauli village of Baghpat will be an archaeological site in Uttar Pradesh
सिनौली उत्खनन
सादिकपुर, सिनौली में एएसआई तीन चरणों में उत्खनन कर चुकी है। यहां से मिले पुरावशेषों में मानव बस्ती के प्रमाण, ईंटों की दीवार, महिला का कंकाल, जिसके कानों से सोने के आभूषण मिले हैं। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद ने सोमवार को प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है।
Sinauli village of Baghpat will be an archaeological site in Uttar Pradesh
सिनौली उत्खनन
दो महीने के अंदर यानी 17 अगस्त से पहले तक अगर किसी को इस स्थल को संरक्षित करने में कोई आपत्ति हो तो वो एएसआई कार्यालय में दर्ज करा सकता है। इसके बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। शाही ताबूत के अलावा महाभारतकालीन इस प्राचीन स्थल से मिट्टी की भट्टी, धनुष, मृद भांड़ और तांबे की तलवार मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sinauli village of Baghpat will be an archaeological site in Uttar Pradesh
सिनौली उत्खनन
दन की डरहम यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ भी इस साइट का निरीक्षण कर चुके हैं। साल 2004-05 में एएसआई के उत्खनन के दौरान भी सिनौली में मानव कंकाल, सोने के कंगन और तलवार मिल चुकी है। अब इस साइट को संरक्षित स्थल की अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
Sinauli village of Baghpat will be an archaeological site in Uttar Pradesh
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि प्राचीन स्थल अवशेष सादिकपुर, सिनौली को राष्ट्रीय महत्व के पुरातत्वीय स्थल घोषित करने की अधिसूचना जारी की है। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह दो महीने के अंदर दर्ज करा सकता है। इस स्थल से चार हजार साल से ज्यादा पुराने अवशेष मिल रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed