फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रावण मासः बड़ी कठिन है भोले की डगर, शिवालयों तक पहुंचने में श्रद्घालुओं को झेलनी होगी परेशानी

Wed, 17 Jul 2019 02:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Jul 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Shravan Month 2019 Lord Shiv Poja Road Damaged in Agra
शिवालय में पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
आज से सावन माह की शुरुआत हो गई। घंटा और घड़ियाल के बीच में श्रद्धालु भोले बाबा का अभिषेक करने पहुंचे। लेकिन, शिवालयों तक पहुंचने में शिव भक्तों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिवालयों तक पहुंचाने वाले रास्ते जगह-जगह से उखड़े पड़े हैं। पेश है रिपोर्ट...
Shravan Month 2019 Lord Shiv Poja Road Damaged in Agra
शिवालय के पास उखड़ी सड़क दूसरे सोमवार को जहां से नंगे पैर होकर गुजरेंगे शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर महादेव मंदिर: महादेव मंदिर जाने वाला रास्ता कई जगह से उखड़ चुका है। गहरे-गहरे गड्डे हो गए हैं। बजरी पैरों में चुभ रही है। यह हाल तब है, जब मंदिर पर पिछले दिनों श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा भी निकल चुकी है। 
Shravan Month 2019 Lord Shiv Poja Road Damaged in Agra
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
केदार नगर: पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर जाने वाले शिव भक्तों के लिए केदार नगर प्रमुख मार्ग है। यहां होकर हजारों की तादाद में शिव भक्त महादेव बाबा के दर्शन करने जाते हैं। यहां सावन माह का अंतिम मेला भी लगता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shravan Month 2019 Lord Shiv Poja Road Damaged in Agra
राजेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
सावन माह के प्रत्येक सोमवार को अलग अलग शिव मंदिरों पर मेला लगता है। पहला मेला 22 जुलाई को राजेश्वर महादेव मंदिर, 29 को बल्केश्वर महादेव मंदिर, पांच अगस्त को कैलाश महादेव मंदिर और 12 अगस्त को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर लगेगा। 
विज्ञापन
Shravan Month 2019 Lord Shiv Poja Road Damaged in Agra
शिवालय के पास उखड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज: ममलेश्वर महादेव मंदिर के रास्ते का भी हाल बल्केश्वर महादेव मंदिर के रास्ते जैसा है। यहां भी सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। ताजगंज क्षेत्र के  शिव भक्त यहां जलाभिषेक को पहुंचते हैं। सभी को शिवालय आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed