{"_id":"636ba5530c1fb9709c1bed30","slug":"shivpal-singh-yadav-will-not-contest-candidate-in-mainpuri-by-election-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election: मुलायम की 'विरासत' पर शिवपाल नहीं करेंगे सियासत, सपा को समर्थन पर सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election: मुलायम की 'विरासत' पर शिवपाल नहीं करेंगे सियासत, सपा को समर्थन पर सस्पेंस
ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समाजवादी साइकिल (सपा) के दो पहिए कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव ने पहले ही अलग-अलग सियासी राहें चुन ली थीं। लेकिन इसके बाद भी कभी शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव का विरोध नहीं किया। अब जब मुलायम सिंह यादव नहीं हैं, लेकिन शिवपाल ने फिर भी मैनपुरी में मुलायम की विरासत पर सियासत करने से हाथ खींच लिया है। प्रसपा जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि वह उपचुनाव में मैनपुरी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।
मैनपुरी लोकसभा सीट हमेशा से ही समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के लिए उनका गढ़ रही है। सपा के गठन के बाद दूसरा कोई भी दल कभी इस गढ़ को फतेह नहीं कर सका। 2018 में पारिवारिक मतभेदों के चलते जब मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव ने प्रसपा का गठन कर सियासत की नई राह चुन ली। लेकिन इसके बाद भी शिवपाल सिंह ने 2019 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव के सामने प्रसपा का प्रत्याशी उतारने से साफ मना कर दिया था।
2 of 5
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
माना जा रहा था कि अब जब नेताजी नहीं है तो प्रसपा मैनपुरी सीट पर प्रत्याशी जरूर उतारेगी। कयासों के बीच शिवपाल सिंह ने फिर एक बार ये साफ कर दिया कि केवल नेताजी ही नहीं बल्कि नेताजी की कर्मभूमि मैनपुरी के उपचुनाव में भी वह सियासत नहीं करेंगे। प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव और पदाधिकारियों को शिवपाल सिंह ने सीधे निर्देश दिए हैं कि प्रसपा मैनपुरी सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी। ऐसे में एक बार फिर कहीं न कहीं शिवपाल का मुलायम प्रेम लोगों के सामने आया है।
3 of 5
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को साफ कर दिया है मैनपुरी उपचुनाव में प्रसपा नहीं लड़ेगी। वहीं सपा प्रत्याशी के समर्थन करने या न करने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
प्रसपा जिलाध्यक्ष के अनुसार शिवपाल सिंह ने कहा है कि सपा प्रत्याशी को समर्थन के संबंध में निर्णय प्रत्याशी की घोषणा के बाद लिया जाएगा। ऐसे में प्रसपा नेताओं को अब प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन
5 of 5
मैनपुरी उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि निकाय चुनाव की तैयारी के साथ ही संगठन को मजबूत करने का काम करें। उपचुनाव में पार्टी किसका समर्थन करेगी, यह निर्णय बाद में लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।