फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सावन के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर में शुरू हुआ मेला, परिक्रमार्थियों का उमड़ा सैलाब

Mon, 29 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 29 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shiv Bhakt savan parikrama balkeshwar fair inauguration by bjp mla and mayor
शिवालयों में उमड़े परिक्रमार्थी - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर मेले का नजारा देखने लायक था। बल्केश्वर क्षेत्र और मुख्य पार्क खचाखच भरा हुआ था। बच्चे से लेकर बड़े तक सर्कस और झूले के साथ खाने-पीने का आनंद उठा रहे थे। रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा रहा था। पूरी रात पार्क से लेकर विभिन्न मार्गों और मंदिरों में रौनक बनी रही। बल्केश्वर महादेव मंदिर में

पैर रखने की जगह नहीं थी।
Shiv Bhakt savan parikrama balkeshwar fair inauguration by bjp mla and mayor
मेले का शुभारंभ करते भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महापौर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
रविवार को बल्केश्वर मेला का शुभारंभ महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर किया। बल्केश्वर पर्यावरण मेला समिति की अध्यक्ष ममता शर्मा, महामंत्री गिर्राज बंसल, वीके अग्रवाल, पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, विमल गुप्ता, हरिओम गोयल, चंद्रेश गर्ग, चन्द्रभान कहरवाल, डॉ. नरेश अरोरा, नरेंद्र तनेजा, अजय शर्मा, नीतेश अग्रवाल, मनमोहन चावला, डॉ. गौरव सिंह, दीपक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मुकेश नेचुरल, संतोष गुप्ता, तारा चंद्र, त्रिलोकी नाथ बंसल, रमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन कृष्ण कुमार अग्रवाल गुड्डू भाई और मीडिया प्रभारी रिषी अग्रवाल ने किया।
Shiv Bhakt savan parikrama balkeshwar fair inauguration by bjp mla and mayor
परिक्रमा के लिए निकले शिवभक्त भगवान शिव के मंदिर में - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार को परिक्रमा लगाई जाती है। ये परिक्रमा पूरी रात चलती है। शिवभक्त शहर के चारों कोनों तक परिक्रमा लगाते हैं। करीब हजारों भक्त इस दौरान पूरे शहर की परिक्रमा में शामिल होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Bhakt savan parikrama balkeshwar fair inauguration by bjp mla and mayor
भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर आते शिवभक्त - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए दूर दूर से भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। शिवालयों में आरती के बाद जलाभिषेक किया जाता है। देर रात तक बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर भक्त बल्केश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे।
विज्ञापन
Shiv Bhakt savan parikrama balkeshwar fair inauguration by bjp mla and mayor
बल्केश्वर में मेले का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार के लिए बल्केश्वर मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मेले में लगी दुकानों से महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। आगरा शहर में सावन के चार सोमवार को शिवमंदिरों पर मेले का आयोजन होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed