फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न एंबुलेंस मिली और न स्ट्रेचर, बीमार पत्नी को रिक्शा पर लाया, गोद में उठाकर आठ मंजिल चढ़ा

Sun, 28 Jul 2019 02:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
husband carry wife on rickshaw after no getting ambulance in sn medical collage agra
बीमार पत्नी को ले जाता पति - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था की शर्मसार करने वाली एक और तस्वीर सामने आई है। गंभीर हालत की मरीज को एंबुलेंस नहीं मिली और न ही स्ट्रेचर। ऐसे में पति को अपनी बीमार पत्नी को मालवाहक रिक्शा पर लिटाकर जांच के लिए अस्पताल लाना पड़ा। यहां स्ट्रेचर नहीं मिला तो उसे बीमार पत्नी को गोद में उठाकर आठ मंजिल पर स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष में ले जाना पड़ा। 

अधिकारी बोले- पता कराता हूं

husband carry wife on rickshaw after no getting ambulance in sn medical collage agra
ढकेल पर बीमार पत्नी को लेकर पहुंचा पति - फोटो : अमर उजाला
आजमपाड़ा निवासी समीर सैयद की पत्नी रिजवाना बेगम (25) का घड़ी वाली इमारत में इलाज चल रहा है। तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है। शनिवार को उनका अल्ट्रासाउंड होना था। डॉक्टर से स्ट्रेचर और वार्ड ब्वाय की व्यवस्था कराने को कहा तो अनसुना कर दिया। जब कोई मदद नहीं मिली तो पति ने रिश्तेदार को फोन कर रिक्शा मंगवाई। 
husband carry wife on rickshaw after no getting ambulance in sn medical collage agra
बीमार पत्नी को गोद में उठाकर ले जाता पति - फोटो : अमर उजाला
रिक्शा पर अस्पताल लेकर पहुंचने के बाद मरीज को आठ मंजिला इमारत स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष ले जाया गया। यहां के स्टाफ से मरीज को कक्ष तक ले जाने के लिए मदद मांगी, लेकिन यहां भी यही हालात मिले। ऐसे में मरीज को गोद में उठाकर अल्ट्रासाउंड कक्ष लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband carry wife on rickshaw after no getting ambulance in sn medical collage agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज में बदहाल चिकित्सकीय सेवाओं का यह कोई पहला मामला नहीं है। मरीजों को आए दिन स्ट्रेचर, व्हील चेयर और वार्ड ब्वाय उपलब्ध नहीं कराए जाते। गंभीर मरीजों तक को तीमारदार बमुश्किल अपने साधनों से जांच कराने ले जाते हैं। 
विज्ञापन
husband carry wife on rickshaw after no getting ambulance in sn medical collage agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
जिम्मेदार अफसर हर बार जांच कराने और पता करने की बात कहते हुए अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। एसआईसी डॉ. एसके मजूमदार ने इन अव्यवस्थाओं पर बात की तो उन्होंने एक बार फिर वही रटा-रटाया जवाब दिया। कहा कि इस बारे में पता कर कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed