{"_id":"5cca9695bdec22077654d72f","slug":"school-children-unconscious-due-to-prickly-heat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में नहीं इंतजाम, प्राइवेट वाले नहीं मान रहे फरमान, गर्मी से बेहोश हो रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में नहीं इंतजाम, प्राइवेट वाले नहीं मान रहे फरमान, गर्मी से बेहोश हो रहे बच्चे
Thu, 02 May 2019 03:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 May 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
गर्मी सिर ढंक कर घर जाते बच्चे (बायें) , बेहोश हुई बच्ची (दायें)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में भीषण गर्मी को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है, लेकिन फिर भी मासूम बच्चों को राहत नहीं मिली है। मिशनरी स्कूलों ने प्रशासन के आदेश को ताक पर रखा और एक बजे ही छुट्टी कर रहे हैं। वहीं सरकारी विद्यालयों में बिजली और पंखे तक की व्यवस्था नहीं है। इससे विद्यार्थी स्कूलों में बेहोश हो रहे हैं।
गरम हवाओं से बचाव के लिए बच्चों के चेहरे ढंकती मां
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की मांग पर जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों का संचालन सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इससे भी छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित ने स्कूलों का समय सुबह सात से सुबह 11 बजे तक किए जाने की मांग की है। स्कूलों में सुविधाएं नहीं हैं। कई परिषदीय स्कूलों में छत तक नहीं है।
सरकारी स्कूल में गर्मी से बेहोश हुआ छात्र
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के प्राथमिक स्कूल नेकपुर में कक्षा एक ही छात्रा बेहोश हो गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नादऊ में एक छात्र गर्मी से बेहोश हो गया। उसका उपचार कराया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि स्कूलों के समय में परिवर्तन का निर्णय जिलाधिकारी स्तर से लिया जाता है। स्कूलों में विद्यार्थियों के गर्मी से बचाव के संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में प्यास बुझाते मासूम बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
कुछ स्कूलों ने जिलाधिकारी का आदेश भी नहीं माना है। स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं किया है। शास्त्रीपुरम् स्थित एक पब्लिक स्कूल ने अभिभावकों को मैसेज भेजा कि उसके स्कूल और बसों में एसी की सुविधा है, ऐसे में स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा के एक सरकारी स्कूल में बेहोश हुई बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा सात की एक बच्ची और मथुरा में परिषदीय विद्यालय में एक बच्ची बेहोश हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाना पड़ा। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत गर्मी के कारण बिगड़ी है। वहीं, शहर के कई पब्लिक स्कूलों से भी बच्चों को चक्कर आने की सूचनाएं मिलीं। दोपहर को स्कूली वाहनों में भी बच्चों की तबियत बिगड़ रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।
इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय है। कृपया अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।
इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय है। कृपया अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।