फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजलि को न्याय के लिए अनुसूचित जाति के संगठनों ने किया बड़ा एलान, बुलाई महापंचायत

Sat, 29 Dec 2018 10:48 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 29 Dec 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste Leaders call Mahapanchayat for justice to Sanjali on 30th December in agra
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस ने भले ही संजलि की हत्या के खुलासे का दावा कर दिया हो, लेकिन उसके परिजन समेत कई संगठन इस पर सवाल उठा रहे हैं। अनुसूचित जाति के इन संगठनों ने 30 दिसंबर को बुद्ध विहार के चक्की पाट में सभागार में महापंचायत बुलाई है। इसमें संजलि न्याय मोर्चा का गठन किया जा सकता है। महापंचायत का उद्देश्य सरकार पर सीबीआई जांच के लिए दबाव बनाना है।

संजलि को न्याय के लिए अनुसूचित जाति के संगठनों ने किया बड़ा एलान, बुलाई महापंचायत

Scheduled Caste Leaders call Mahapanchayat for justice to Sanjali on 30th December in agra
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भीम नगरी कमेटी के अध्यक्ष भरत सिंह का कहना है कि सभी प्रमुख संगठनों के दस-दस लोग बुलाए गए हैं। पंचायत के दो मुद्दे हैं। एक तो घटना की सीबीआई जांच कराई जाए क्योंकि परिजन खुलासे से संतुष्ट नहीं है। दूसरा, पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। शासन ने अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया है। यह महापंचायत आंबेडकर अनुयायियों की है। इसमें संजलि के परिवार को भी बुलाया गया है। वहीं इस एलान पर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

संजलि को न्याय के लिए अनुसूचित जाति के संगठनों ने किया बड़ा एलान, बुलाई महापंचायत

Scheduled Caste Leaders call Mahapanchayat for justice to Sanjali on 30th December in agra
संजलि के पिता - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल डालकर जिंदा जलाई गई छात्रा संजलि के परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम लालऊ गांव पहुंची। संजलि के परिजनों ने दोहराया कि उन्हें पुलिस की जांच पर यकीन नहीं है। इसका कारण है कि पुलिस ने उनके सामने कोई साक्ष्य नहीं रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजलि को न्याय के लिए अनुसूचित जाति के संगठनों ने किया बड़ा एलान, बुलाई महापंचायत

Scheduled Caste Leaders call Mahapanchayat for justice to Sanjali on 30th December in agra
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संजलि को 18 दिसंबर को पेट्रोल डालकर जलाया गया था। 19 की रात उसने दम तोड़ दिया था। 20 की सुबह उसके ताऊ तेज सिंह उर्फ शेर सिंह के बेटे योगेश ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने योगेश को ही मास्टरमाइंड बताया। उसके दो रिश्तेदारों आकाश और विजय को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

संजलि को न्याय के लिए अनुसूचित जाति के संगठनों ने किया बड़ा एलान, बुलाई महापंचायत

Scheduled Caste Leaders call Mahapanchayat for justice to Sanjali on 30th December in agra
संजलि की मां से मिलती राज्य महिला आयोग की सदस्य - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दिन में करीब 3:30 बजे गांव लालऊ में कमलेश गौतम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। संजलि की मां अनीता और योगेश के पिता तेज सिंह उर्फ शेरसिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का खुलासा सहीं नहीं किया है। परिजनों को कोई भी साक्ष्य नहीं दिखाए है, पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed