फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ब्रज में छाई सावन की बहार, लड्डू गोपाल के लिए सज गया झूलों का बाजार

Mon, 29 Jul 2019 04:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jul 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
sawan 2019 people buying laddu gopal jhula for lord krishna in mathura
दुकान में लड्डू गोपाल के लिए सजे झूले - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में सावन की बहार छाते ही लड्डू गोपाल के लिए झूलों का सज गया है। वृंदावन के प्रमुख मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर बिक्री के लिए रखे झूले भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। किसी को लकड़ी पर की गई कारीगरी का झूला भा रहा है तो कोई अपने लाड़ले के लिए इलेक्ट्रॉनिक झूला पसंद कर रहा है। 
sawan 2019 people buying laddu gopal jhula for lord krishna in mathura
दुकान में खरीदारी करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सावन के महीने के शुरुआत से ही वृंदावन में झूलों की बिक्री में तेजी आ गई है। रंगजी मार्केट, लोई बाजार, शाहजी, बांकेबिहारी मार्केट, विद्यापीठ चौराहा, अठखंभा, इस्कॉन आदि क्षेत्रों में विभिन्न वैरायटियों के झूलों की दुकान सज गई हैं। 
sawan 2019 people buying laddu gopal jhula for lord krishna in mathura
लड्डू गोपाल के लिए झूला खरीदते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार अजय अग्रवाल ने बताया कि सावन में सर्वाधिक बिक्री झूलों की होती है यही कारण है कि इसके लिए पूर्व में ही आर्डर दे दिए जाते हैं। गिरधारी मुकुट वालों ने बताया कि इस वर्ष 400 रुपये से लेकर 6 हजार रुपये तक के झूले बाजार में मौजूद हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मामूली वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2019 people buying laddu gopal jhula for lord krishna in mathura
झूले पर विराजमान लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी के लिए बनाए गए ये झूले लकड़ी व धातु के हैं जिन पर की गई मीना की कारीगरी ही भक्तों को आकर्षित करती है। वहीं बाजार में गर्मी को देखते हुए पंखे लगे इलेक्ट्रॉनिक झूले भी मौजूद हैं। इनकी कीमत करीब 1500 रुपये से 2500 रुपये तक है।
विज्ञापन
sawan 2019 people buying laddu gopal jhula for lord krishna in mathura
लड्डू गोपाल के लिए खेलकूद का सामान - फोटो : अमर उजाला
सावन में झूलों के अलावा मथुरा-वृंदावन के बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए क्रिकेट किट से लेकर कैरम बोर्ड तक आ गए हैं। भक्त भी अपने आराध्य के लिए खेल का खेलकूद के सामान भी बड़ी दिलचस्पी से खरीद रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed