उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सपा नेता के ईंट भट्ठे पर बुलडोजर चलने के बाद आज प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची भी नहीं थी, कि शीतगृह पर मजदूरों की भीड़ नजर आने लगी। जिस ईंट भट्ठे पर बुलडोजर चला उसके ठीक सामने स्थित शीतगृह का भी कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर था। बता दें अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी रोशन में सपा नेता के ईंट भट्ठे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक चलती रही। रात में चिमनी को भी तोड़ दिया गया। ईंट भट्ठे के सामने ही सपा नेता के पुत्र के नाम एक शीतगृह है। इस शीतगृह पर भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। ईंट भट्ठे पर कार्रवाई के बाद सपा नेता ने शनिवार को शीतगृह पर किया अतिक्रमण स्वत: ही ध्वस्त कर दिया। बाद में राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर पैमाइश भी की। सपा नेता के विरुद्ध एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई की तैयारी भी प्रशासन कर रहा है। वहीं अवैध कब्जे को लेकर ब्याज सहित जुर्माना भी वसूला जाएगा।
कार्रवाई का डर: सपा नेता ने खुद ही ध्वस्त किया शीतगृह, एक दिन पहले ईंट भट्ठे पर चला था बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 06:38 PM IST
सार
शीतगृह पर किया अतिक्रमण स्वत: ही ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन