अभिनेता सलमान खान की फिल्म रेडी में 'छोटे अमर चौधरी' का किरदार निभाने वाले मथुरा के मोहित बघेल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। महज 27 साल की उम्र में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने शनिवार की सुबह 11 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। ब्रज की गलियों से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले मोहित बघेल के निधन की सूचना से हर कोई स्तब्ध रह गया।
2 of 5
जबरिया जोड़ी की टीम के साथ मोहित बघेल
- फोटो : सोशल मीडिया
मथुरा के डेंपियर नगर निवासी मोहित बघेल ने चंद किरदारों के बल पर ही सभी के दिलों में अपनी अहम जगह बना ली थी। सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म 'रेडी' में नजर आए। 'रेडी' फिल्म में मोहित ने छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था। 2019 में मोहित ने परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में भी काम किया था।
3 of 5
मोहित बघेल
- फोटो : सोशल मीडिया
मथुरा की गलियों से बॉलीवुड का सफर तय करने वाले मोहित बघेल 14 मई की कीमोथेरेपी खत्म हुई थी, दिल्ली के हॉस्पिटल में सर्जरी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही वो अपने प्रशसंकों को छोड़कर चले गये। लंबे समय से उनका नोएडा के अस्पताल के साथ कई जगह उनका उपचार चला. लेकिन मोहित बघेल मौत से जंग हार गए।
4 of 5
अभिनेता मोहित बघेल
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहित बघेल का जन्म 7 जून 1993 को मथुरा में हुआ था। उन्हें बचपन के दिनों से ही अभिनय में रुचि थी, इसलिए उन्होंने स्कूल में नाटकों में भाग लिया। उन्होंने 2011 में सलमान खान के साथ फिल्म रेडी के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें फिल्म 'उमा' में जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, ओम पुरी के साथ मुख्य भूमिका में भी देखा गया था।
5 of 5
सलमान खान के साथ मोहित बघेल
- फोटो : सोशल मीडिया
मथुरा के मोहित बघेल ने बाल्यावस्था में हास्य कलाकार के जरिए स्टेज शो पर धाक जमाई और दर्जनों फिल्मों में काम कर मथुरा का नाम रोशन किया। सलमान खान की रेडी फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले हास्यकार मोहित की मृत्यु से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।