फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में बहे यमुना की 'कल कल' धार...'यमुना बचाओ' की अलख जगाने निकले साधु-संत

Mon, 03 Feb 2020 02:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Feb 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Saints set out to awaken Yamuna Bachao For Vrindavan
वृंदावन के लिए यमुना बचाओ की अलख जगाने को निकले साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
यमुना बचाने का संदेश लेकर बटेश्वर से वृंदावन के लिए निकले साधु संत और श्रद्धालु रविवार की शाम अपने दूसरे पड़ाव चौसिंगी पहुंचे। बटेश्वर के घाट पर यमुना पूजन, भोलेनाथ को नमन कर चले कारवां ने यमुना की दुर्दशा पर चिंता जताई। गाय और किसान की बदहाली का दर्द भी छलका। वहीं ग्रामीणों ने संतों का स्वागत किया। मुहिम से जुड़ने का संकल्प भी लिया।

 
Saints set out to awaken Yamuna Bachao For Vrindavan
यमुना बचाओ की अलख जगाने को निकले साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
सुरभि सेवा सदन मथुरा के वंदन गिरि दास महाराज ने 36 दिवसीय पद यात्रा के दूसरे दिन यमुना की पवित्र धारा के लिए सरकार को चेताने और समाज को जगाने के लिए जन आंदोलन का ऐलान किया। उनके नेतृत्व में निकले साधु संत और श्रद्धालु रविवार को खॉद, बिजकौली, झाडे़ की गढ़ी, फरैरा , साहबराय का पुरा, तरासो, मुड़ियापुरा, आम का पुरा, चौसिंगी आदि गांवों  में होते हुए चौसिंगी पहुंचे।  रास्ते में पुष्प वर्षा कर गांव के लोग मुहिम से जुड़ते गए। 
Saints set out to awaken Yamuna Bachao For Vrindavan
भोलेनाथ पर जल चढ़ाते यमुना बचाने को निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
वंदन गिरि दास महाराज ने लोगों को बृज की धरोहर को सहेजने और यमुना को बचाने में सहयोग का आह्वान किया। दूसरे पड़ाव चौसिंगी पर पहुंची पदयात्रा में बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा और यूपी के विभिन्न जिलों के साधु संत शामिल रहे। इस दौरान विदुषी कुसुम शर्मा, जगदीश बाबा, नारायन बाबा, शंकरदास बाबा, अनिलदास, जानकी घोष, ज्योत्सना दास, गीता दास, मुकुंद महाराज, कृष्णा भगत, सर्वानंद महाराज, सुमित्रा साहू, सुशीला साहू, खुशबू साहू, भारतीय किसान यूनियन के आगरा मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Saints set out to awaken Yamuna Bachao For Vrindavan
पदयात्रियों ने बटेश्वर के घाट पर यमुना नदी का पूजन किया - फोटो : अमर उजाला
पदयात्रियों ने बटेश्वर के घाट पर यमुना नदी का पूजन किया। वंदन गिरि दास महाराज, सियाराम दास महाराज और विदुषी कुसुम शर्मा ने यमुना मैया को चादर चढ़ाई। उस समय यमुना का मैला आंचल देख साधु-संत भी दुखी हो उठे। विदुषी कुुसुम शर्मा ने कहा कि बटेश्वर यमुना की ससुराल है। ससुराल में नदी का पानी आचमन करने लायक तक नहीं रह गया है। सरकार को अब और अनदेखी नहीं करनी चाहिए। पूजन पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने कराया। इसके बाद ब्रह्मलाल जी मन्दिर में अनुष्ठान के बाद आरती हुई।
विज्ञापन
Saints set out to awaken Yamuna Bachao For Vrindavan
'यमुना बचाओ' की अलख जगाने निकले साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
चौसिंगी में दूसरे दिन की पद यात्रा का पड़ाव रहा। जहां सांझ ढलते ही भजन कीर्तन गूंजने लगा। ढोलक की थाप, मजीरों की झंकार के साथ साधु संतों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान विदुषी कुसुम शर्मा ने प्रवचन किए। लोगों को नदी में गंदगी न डालने का संकल्प दिलाया गया।                   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed