फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधे-राधे से गूंजा बटेश्वर, पश्चिम बंगाल के साधु-संत बोले, बांग्लादेश के भागे लोगों को मिले नागरिकता

Fri, 31 Jan 2020 08:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Saints Arrived from West Bengal At Bateshwar
पश्चिम बंगाल के साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
यमुना को बचाने की अलख जगाने के लिए साधु-संत और श्रद्धालु शनिवार से बटेश्वर में घूमेंगे। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से पहुंचे साधु संतों की राधे-राधे के कीर्तन से बटेश्वर गूंज उठा है। 
Saints Arrived from West Bengal At Bateshwar
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
महंत सियाराम दास महाराज के बटेश्वर स्थिति आश्रम पर बने राधा-कृष्ण मंदिर पर दिन भर भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से पहुंचे साधु-संत बटेश्वर के घाट पर यमुना की दुर्दशा को देखकर व्यथित हो उठे। नाले की शक्ल में बह रही यमुना का दर्द उनकी आंखों में छलक पड़ा। अब तक सरकारी प्रयास न होने पर नाराजगी जाहिर की। 
Saints Arrived from West Bengal At Bateshwar
यमुना को बचाने की अलख जगाने के लिए पहुंचा जत्था - फोटो : अमर उजाला
संत सियाराम दास महाराज ने बताया कि पदयात्रा के दौरान यमुना बचाने के अलावा ब्रज की उपेक्षित पड़ी धरोहर को सहेजने के लिए भी साधु-संत अपनी आवाज बुलंद करेंगे। शुक्रवार को बटेश्वर तथा आसपास के इलाके के लोगों को मुहिम से जोड़ने के लिए घूमेंगे। यहां की उपेक्षित पड़ी विरासत को भी देखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saints Arrived from West Bengal At Bateshwar
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सुर्खियों में रहा पश्चिम बंगाल से बटेश्वर पहुंचे साधु और संतों का मानना है कि मोदी ने अच्छा काम किया है। बांग्लादेश से भागे लोगों को नागरिकता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Saints Arrived from West Bengal At Bateshwar
पश्चिम बंगाल के साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
मिदनापुर की कल्पना मंडल ने बताया कि मोदी ने अच्छा किया है। हमारे लिए घर बनवाया है। नागरिकता का काम भी बुरा नहीं है। मिदनापुर के ही जगदीश मंडल ने बताया कि बांग्लादेश से आने वाले शरणार्थियों को नागरिकता मिलनी चाहिए। कानून से किसी की नागरिकता नहीं छिन रही। उत्तर 24 परगना कोलकाता की चोपाला ने बताया कि किसी को देश से निकाला नहीं जाना चाहिए। राजारामपुर महिसाल की बिजौली दास ने बताया कि मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए अच्छा काम किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed