फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमवती अमावस्या: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन को उमड़े भक्त, कोविड नियम भूले

Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
crowd of devotees gathered at Banke Bihari temple in Vrindavan on somvati amavasya
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सोमवती अमावस्या पर वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई श्रद्धालु बच्चों के साथ दर्शन करने पहुंचे, जबकि बच्चों और बुजुर्ग के लिए मनाही की गई है। मंदिर के बाहर और अंदर संक्रमण से बचाव के लिए उचित दूरी का पालन नहीं किया गया। मंदिर प्रबंधन कोविड नियमों का पालन कराने में जुटा रहा, लेकिन श्रद्धालु संक्रमण से बचाव के प्रति बेपरवाह बन रहे।

crowd of devotees gathered at Banke Bihari temple in Vrindavan on somvati amavasya
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या के मौके पर सोमवार सुबह से ही तीर्थनगरी में श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भोर की पहली किरण के साथ पंचकोसीय परिक्रमा शुरू कर दी। तय समय पर जब श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट खुले तो श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के बाहर पहले से ही मौजूद थी। श्रद्धालुओं को कतार लगाकर प्रवेश दिया गया, लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ा तो व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। 
crowd of devotees gathered at Banke Bihari temple in Vrindavan on somvati amavasya
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा और वृंदावन में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके चलते रविवार से यहां नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसी तरह जिले के अन्य मंदिरों में बदलाव किया गया है। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा मंदिर में सिर्फ पांच श्रद्धालुओं को ही एक साथ प्रवेश की अनुमति मिलेगी। यह व्यवस्था मंगलवार से लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd of devotees gathered at Banke Bihari temple in Vrindavan on somvati amavasya
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर खड़े श्रद्धालु (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम नवनीत चहल ने मंदिर प्रबंधन को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इस पर अमल करते हुए मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को लागू करने का फैसला लिया। इसमें स्पष्ट किया है कि अब कोई भी व्यक्ति बगैर रजिस्ट्रेशन के मंदिर में प्रवेश नहीं करेगा। 
विज्ञापन
crowd of devotees gathered at Banke Bihari temple in Vrindavan on somvati amavasya
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ सिर्फ पांच श्रद्धालु ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। सभी के लिए मास्क अनिवार्य है। भक्तों से यह भी अपील की गई है कि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 10 साल छोटे बच्चों को मंदिर लाने से बचें। इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक दिन करीब दो हजार भक्त ही दर्शन कर सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed