फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा हादसा: ताज के दीदार से पहले मंगेतर समेत वैज्ञानिक की मौत, फरवरी में होनी थी शादी

Sat, 10 Sep 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
software engineer and her fiancée Killed As Colliding With Unknown Vehicle On Yamuna Expressway In Mathura
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे बलदेव के गांव गड़सौली (माइल स्टोन-135) के पास आगे चल रहे अज्ञात वाहन में कार घुसने से मंगेतर समेत सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। युगल दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने के लिए आ रहे थे। बलदेव पुलिस ने कार को कटर से काटकर फंसे शवों को बाहर निकाला। सगाई होने के बाद 22 फरवरी 2023 में शादी होनी थी। नींद की झपकी के चलते यह हादसा हुआ। हादसे के बाद युवक-युवती के परिवारों में कोहराम मच गया है।


मूलरूप से बिहार के छपरा और हाल में दिल्ली के द्वारिका के सेक्टर-8 निवासी विशाल (28) पुत्र एसएन प्रसाद गुरुग्राम में जर्मनी की कंपनी में सीनियर साइंटिस्ट थे। शुक्रवार की रात 11 बजे अपनी मंगेतर अलका (26) पुत्री प्रदीप कुमार निवासी झारखंड के दुमका हाल निवासी दिल्ली के सुल्तानपुरी के संग आगरा में ताजमहल देखने के लिए निकले थे।
software engineer and her fiancée Killed As Colliding With Unknown Vehicle On Yamuna Expressway In Mathura
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि देर रात युगल थाना बलदेव के गांव गड़सौली के पास पहुंचे ही थे कि आगे चल रहे अज्ञात वाहन में उनकी एल्टो 800 कार घुस गई। दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
software engineer and her fiancée Killed As Colliding With Unknown Vehicle On Yamuna Expressway In Mathura
demo pic
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को दिल्ली के द्वारिका ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
software engineer and her fiancée Killed As Colliding With Unknown Vehicle On Yamuna Expressway In Mathura
विशाल और उनकी मंगेतर अलका - फोटो : अमर उजाला
विशाल के पिता एसएन प्रसाद और अलका के पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि 6 जुलाई 2022 को दोनों की सगाई हुई थी। 22 फरवरी 2023 को शादी होनी थी।
विज्ञापन
software engineer and her fiancée Killed As Colliding With Unknown Vehicle On Yamuna Expressway In Mathura
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
 एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed