फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी में शीतलता देने को द्वारिकाधीश मंदिर में बही 'यमुना', 'आस्था की नौका' पर विराजे भगवान

Sat, 08 Jun 2019 02:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Lord Krishna nauka vihar for releif to heat in dwarkadhish mandir
ठाकुरजी को नौका विहार कराते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में भीषण गर्मी से भक्त ही नहीं भगवान भी बेहाल हैं। भगवान को गर्मी से बचाने के लिए भक्त श्रद्धा भाव से सेवा कर रहे हैं। शुक्रवार को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान को नौका विहार कराया गया। इस अद्भुत दृश्य को देखकर भक्त निहाल हो गए। इस मौके पर कई धार्मिक आयोजन भी किए गए। 
Lord Krishna nauka vihar for releif to heat in dwarkadhish mandir
मंदिर में बही कृत्रिम यमुना - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को द्वारिकाधीश मंदिर में नौका विहार मनोरथ का आयोजन किया गया। ठाकुर राजाधिराज को गर्मी से बचाव के लिए नौका विहार कराया गया। मंदिर सेवायतों द्वारा ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के जगमोहन में कृत्रिम यमुना बनाई गई। इसमें विभिन्न प्रकार के फूल और इत्र डाले गए। 
Lord Krishna nauka vihar for releif to heat in dwarkadhish mandir
मंदिर में नौका विहार करते ठाकुरजी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर में मंद मंद सुगंध के बीच ठाकुर द्वारिकाधीश के श्री विग्रह को फूलों से सुसज्जित नौका में विराजमान कराकर नौका विहार कराया गया। मंदिर प्रांगण ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Krishna nauka vihar for releif to heat in dwarkadhish mandir
नौका विहार करते ठाकुरजी के दर्शन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
आस्था की नौका पर विराजमान भगवान द्वारिकाधीश के दिव्य दर्शन पाकर देश-विदेश से आए श्रद्धालु भक्ति अपने आप को धन्य मान रहे थे। इस मौके पर मंदिर में नौबत बजी और ठाकुरजी ने अद्भुत शृंगार और पोशाक में भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
Lord Krishna nauka vihar for releif to heat in dwarkadhish mandir
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
समूचा ब्रज इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मथुरा का तापमान 46 डिग्री को पार कर गया है। भीषण गर्मी भी भक्तों की आस्था नहीं डिग रही है। प्रतिदिन हजारों ब्रज दर्शन कर रहे हैं और अपने आराध्य के दर्शन पाकर धन्य हो रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed