फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामलीलाः रामबारात का जनकपुरी में जोशीला स्वागत, तुलसी-शालीग्राम की हुई शादी, देखें तस्वीरें

Sun, 07 Oct 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
ramleela: Ram Barat was welcomed in the famous Janakpuri of North India
राम बारात। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में परंपरागत मार्ग पर रातभर भ्रमण के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात सुबह करीब 9:30 बजे विजय नगर पहुंची। मिथलावासी प्रभु राम और उनके भाइयों के स्वागत के लिए रात से ही पलक-पांवड़े बिछाए बैठे थे। 



कलकत्ता वाली बगीची पर बारात की अगवानी की गई। यहां करीब एक घंटे विश्राम के बाद श्रीराम नगर भ्रमण पर निकले। कलकत्ता वाली बगीची पर बारात के पहुंचते ही मंगल गीत प्रारंभ हो गए। 

दुल्हन गाओ मंगलाचार, जनक घर आए भरतार..., मिथिला में आए दूल्हा राम, मंगल गाओ री..., आए हैं सुख धाम, मंगल गाओ री...।

ramleela: Ram Barat was welcomed in the famous Janakpuri of North India
राम बारात में स्वागत - फोटो : अमर उजाला
राजा जनक और राजा दशरथ गले मिले। राजा जनक ने दशरथ के साथ बारातियों का स्वागत और अभिनंदन किया। 
ramleela: Ram Barat was welcomed in the famous Janakpuri of North India
राम बारात में आरती उतारते राजा जनक। - फोटो : अमर उजाला

भगवान राम और तीनों लघु भ्राताओं का राजा जनक और रानी सुनयना ने आरती उतारकर स्वागत किया। यहां कुछ देर बारात ने विश्राम किया। सभी को व्यंजन परोसे गए। स्वरूपों के मुकुटों को दुरुस्त किया गया। इसके बाद भगवान राम नगर भ्रमण पर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
ramleela: Ram Barat was welcomed in the famous Janakpuri of North India
राम बारात में पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला

चांदी के रथ पर विष्णु भगवान एवं लक्ष्मी जी विराजमान होकर सबसे आगे चल रहे थे। भ्रमण के दौरान जनकपुरी वासियों ने पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन
ramleela: Ram Barat was welcomed in the famous Janakpuri of North India
राम बारात का इंतजार करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

महिला, पुरुष और बच्चों ने भगवान की आरती की। रिंग रोड, नवरंग भवन चौराहा, अभिनंदन चौराहा, राधा-कृष्ण मंदिर सहित कई स्थानों पर आरती उतारकर पुष्प वर्षा की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed