फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Janmabhoomi Mandir : योगी के मंत्री ने बजाई हरमोनियम, राम भजनों की धुन पर झूमे भक्त

Wed, 05 Aug 2020 01:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
ram janmabhoomi mandir ayodhya temple news minister Chaudhary Udaybhan Singh played the harmonium in Agra
श्री राम मंदिर अयोध्या: हरमोनियम बजाते राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को अयोध्या में रामंदिर के भूमि पूजन के साथ रामभक्तों का उल्लास दोगुना हो गया। इस उल्लास में श्रीकृष्ण की ब्रजभूमि भी सराबोर हो गई। आगरा के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए तो घरों में भजन कीर्तन। क्या आम और क्या खास....हर कोई राम की भक्ति में डूबा नजर आया। यूपी के मंत्री ने हरमोनियम बजाई तो राम भजन की धुन पर भक्त झूम उठे।  

ram janmabhoomi mandir ayodhya temple news minister Chaudhary Udaybhan Singh played the harmonium in Agra
श्री राम मंदिर अयोध्या: हरमोनियम बजाते राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला

आगरा में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के आवास हसनपुरा, लोहामंडी में अखंड रामायण का पाठ हुआ। पूरे इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिरों में भी सजावट की गई है। भजन मंडली में राज्यमंत्री ने खुद हारमोनियम पर संगत की तो राम भजनों पर भक्त झूम उठे। शहर के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। 

ram janmabhoomi mandir ayodhya temple news minister Chaudhary Udaybhan Singh played the harmonium in Agra
कमला नगर स्थित श्रीराम मंदिर में स्थापित मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

कमला नगर बाजार में स्थित श्रीराम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस मंदिर के निर्माण की कहानी अयोध्या से जुड़ी हुई है। जिस दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाया गया था, उसी दिन इस चौक पर कारसेवकों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया था। मंदिर के महंत प्रमोद सारस्वत ने बताया कि भूमि पूजन के अवसर पर विशेष पूजा की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ram janmabhoomi mandir ayodhya temple news minister Chaudhary Udaybhan Singh played the harmonium in Agra
श्री राम मंदिर अयोध्या: आगरा में राम-सीता और लक्ष्मण के मूर्ति के समक्ष जलाए गए दीपक - फोटो : अमर उजाला
राज्य के समाज कल्याण मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि लगभग 500 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद यह शुभ घड़ी आई है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि सभी इस शुभ दिन घरों पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं। 
विज्ञापन
ram janmabhoomi mandir ayodhya temple news minister Chaudhary Udaybhan Singh played the harmonium in Agra
राम दरबार के समक्ष दीप जलाती युवती - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता विहिप के दिवंगत अध्यक्ष अशोक सिंहल के माईथान स्थित घर पर शाम को 501 दीप जलाएंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे रामबाग स्थित सीताराम घाट पर शंखनाद करके यमुना का दुग्धाभिषेक किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed