फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2020: कोरोना काल में इस तरह मनाया गया भाई-बहन के प्रेम का पर्व, देखें तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2020 05:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: celebration of brother sister bonding festival in agra
भाइयों को राखी बांधती बहनें - फोटो : अमर उजाला

आगरा समेत पूरे ब्रज में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण स्थितियां बदली हुई हैं। लेकिन सदियों पुरानी इस परंपरा को लेकर भाई-बहनों में उत्साह कम नहीं हुआ। कोरोना काल में बहनों ने भाइयों को टीका कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र तो बांधा ही, उन्हें मास्क भी पहनाया। भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देकर उपहार में मास्क और सैनिटाइजर दिए। अगली स्लाइड्स में देखिए रक्षाबंधन के पर्व की तस्वीरें.... 

Raksha Bandhan 2020: celebration of brother sister bonding festival in agra
आगरा की स्वीट शॉप में ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
इस बार रक्षाबंधन पर न बाजारों में पहले की तरह रौनक थी, न ही बसों और ट्रेनों में मारामारी। लोग संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतते दिखे। भाई-बहनों ने इसका पूरा ख्याल रखते हुए अनूठे अंदाज में राखी का पर्व मनाया। साथ ही एक-दूसरे वचन लिया कि वो न तो खुद बेवजह घर से बाहर निकले और न ही अन्य लोगों को निकलने दें।
Raksha Bandhan 2020: celebration of brother sister bonding festival in agra
Raksha Bandhan 2020: भाई को मिठाई खिलाती बहन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह 9:30 बजे तक भद्रा काल रहा। इसके बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। बहनों ने भाइयों को टीका कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस बार भाइयों ने बहनों को उपहार में मास्क और सैनिटाइजर पैक दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: celebration of brother sister bonding festival in agra
Raksha Bandhan 2020 - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के कारण जो बहनें अपने भाइयों के घर नहीं पहुंच पाई, उन्होंने डिजिटल तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बहनों ने मोबाइल से वीडियो कॉल कर भाई से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने का वचन लिया। भाइयों का कहना था कि उनके लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा पहले हैं। इसलिए अपनी बहनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात भी कर ली और उनके नाम की राखी भी बांध ली। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: celebration of brother sister bonding festival in agra
पुलिसकर्मियों ने मनाया राखी का पर्व - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने बेसन की बस्ती में ड्यूटी के दौरान रक्षाबंधन का पर्व मनाया। महिलापुलिस कर्मियों ने पुरुष कर्मियों को राखी बांधी। उन्हें मिठाई खिलाई। इस मौके पर भाइयों ने भी पुलिसकर्मी बहन को तोहफा भी दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed