कोरोना काल में बंदिशों के बीच भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आगरा में आमजन के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान राखी का पर्व मनाया। महिला पुलिसकर्मियों ने पुरुष कर्मियों को राखी बांधी। उन्हें मिठाई खिलाई। इस अवसर पर भाइयों ने भी पुलिसकर्मी बहनों को उपहार दिए।
2 of 5
पुलिसकर्मी भाई को राखी बांधतीं महिला दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
थाना लोहामंडी की एसआई रेनू शर्मा और सिपाही शिवा ने ड्यूटी के साथ ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया। ड्यूटी प्वाइंट पर ही साथी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। निरीक्षक ने राखी बंधवाकर बहनों को उपहार दिए।
3 of 5
पुलिसकर्मियों ने मनाया राखी का पर्व
- फोटो : अमर उजाला
पहले ईद उल अजहा की ड्यूटी, अब रक्षाबंधन। पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिल सकी। महिला पुलिसकर्मी रक्षाबंधन पर भी भाइयों से नहीं मिल सकी। इस कारण मायूस थीं। बेसन बस्ती में ड्यूटी के दौरान एसआई रेनू शर्मा और सिपाही शिवा को दूसरे भाइयों को राखी बंधवाते देखकर अपने भाइयों की भी याद सताने लगी। दोपहर 12 बजे थाना के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा आए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मायूस देखकर मिठाई और राखी मंगवाई। पहले खुद राखी बंधवाई। पुलिसकर्मियों को उपहार भी दिया। इसके बाद एसआई सतीश सहित अन्य ने राखी बंधवाई।
4 of 5
पुलिसकर्मियों ने मनाया राखी का पर्व
- फोटो : अमर उजाला
परिवार से दूर रहकर ड्यूटी पर तैनात इन महिला पुलिसकर्मियों ने जब मुंहबोले भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो उनके चेहरे खुशी से खिल गए। भाइयों ने भी उन्हें उपहार दिए।
5 of 5
पुलिसकर्मियों ने मनाया राखी का पर्व
- फोटो : अमर उजाला
एसआई रेनू शर्मा वर्ष 2018 बैच की दरोगा हैं। वह मूलरूप से संभल के असमौली की रहने वाली हैं। इस साल घर नहीं जा सकीं। वह साथी पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर काफी खुश हुईं। इसी तरह सिपाही शिवा भी वर्ष 2018 में सिपाही बनीं। वह मूलरूप से फर्रुखाबाद के कमालगंज की रहने वाली हैं। वह भी काफी खुश हुईं। उनकी आंखों से आंसू निकल आए।