पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रामवकील के स्मारक का निर्माण परिवार ने अपने खर्च पर ही शुरू कर दिया है। कई बार शासन और प्रशासन से मांग के बाद भी सुनवाई न होने पर परिजनों ने ये कदम उठाया है। सोमवार को शहीद की पत्नी गीता देवी ने नींव की ईंट रखकर शिलान्यास किया।
2 of 6
शहीद रामवकील
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के बरनाहल के गांव विनायकपुर निवासी रामवकील ने पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। शहादत पर उन्हें नमन करने के लिए सैलाव उमड़ा था। तब शासन और प्रशासन ने भी स्मारक निर्माण का आश्वासन दिया था।
3 of 6
शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी
लंबे समय तक स्मारक के रास्ते के लिए विवाद चलता रहा तो वहीं बाद में भी स्मारक निर्माण की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर शहीद के परिवार ने खुद ही स्मारक बनाने का निर्णय लिया।
सोमवार को गांव विनायकपुर में स्मारक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी ने नींव की पहली ईंट रखकर काम शुरू कराया।
5 of 6
शहीद की पत्नी गीता देवी
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि वे और उनका परिवार कभी इस शहादत को भूल नहीं सकेगा। शासन की ओर से स्मारक को लेकर की गई अनदेखी का गम भी उनकी आंखों में साफ नजर आया। इस मौके पर विक्रम सिंह बैस, शिव कुमार, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।