{"_id":"6028db50cc3b95530c24c558","slug":"prostitution-racket-news-police-found-two-hundred-mobile-numbers-of-agents-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: देह व्यापार के एजेंट भीमा के मोबाइल से खुलेंगे कई 'राज', 200 नंबरों की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: देह व्यापार के एजेंट भीमा के मोबाइल से खुलेंगे कई 'राज', 200 नंबरों की जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आगरा: देह व्यापार के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के ताजगंज के शिल्पग्राम स्थित होटल शुभ रिसॉर्ट से पकड़े गए देह व्यापार के मामले में आरोपी सुरेंद्र उर्फ भीमा के मोबाइल में सौ एजेंटों के नंबर हैं। इन नंबरों की पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। यह एजेंट कहां के हैं, यह पता किया जा रहा है। इसके अलावा भीमा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उसके संपर्क के ग्राहक और अन्य की भी जानकारी की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
2 of 6
आगरा: पुलिस ने सपा नेता के होटल पर मारा था छापा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात को थाना ताजगंज पुलिस ने शिल्पग्राम स्थित शुभ रिसॉर्ट में छापा मारा था। होटल से युवतियों का एजेंट सुरेंद्र राजपूत उर्फ भीमा और उसका साथी योगेश पकड़े गए थे। उज्बेकिस्तान की दो युवतियां भी मिली थीं। इन युवतियों को भीमा ने देह व्यापार के लिए बुलाया था। पुलिस ने मुकदमे में होटल मालिक सपा व्यापार सभा के राकेश अग्रवाल, मैनेजर सुंदरम अग्रवाल और संचालक चिराग अग्रवाल को भी नामजद किया था।
3 of 6
आगरा: देह व्यापार का आरोपी भीमा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भीमा के मोबाइल को कब्जे में लिया है। इसकी जांच की गई। व्हाट्सएप के एक ग्रुप से युवतियों की डिमांड की जाती थी। इसमें 200 से ज्यादा नंबर हैं। इनमें सौ से ज्यादा एजेंट हैं। अब पुलिस इन नंबरों के बारे में पता कर रही है। यह किसके हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देह व्यापार के आरोपी भीमा और योगेश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भीमा और योगेश के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है, जिससे उसके संपर्क के लोगों के बारे में पता किया जा सके। वहीं सपा नेता सहित अन्य फरार आरोपी दो दिन बाद पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सपा नेता सहित अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
5 of 6
11 महीने पहले भी पकड़ा गया था गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 11 महीने पहले ताजगंज क्षेत्र में एक होटल में देह व्यापार पकड़ा था। इसमें विदेशी युवतियां शामिल थीं। तब कई एजेंट भी पकड़े गए थे। बाद में देह व्यापार की सरगना महिला को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने कई होटल संचालक और एजेंट को जेल भेजा। अभी कई और लोगों की गिरफ्तारी शेष है। जमानत पर रिहा होने के बाद भीमा ने फिर से अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था। उससे पुराने एजेंट जुड़ने लगे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।