राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एनएसजी कमांडो सहित भारी पुलिस फोर्स के सुरक्षा घेरे में नई दिल्ली से रवाना हुए। प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे लगभग 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से टूंडला रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर कॉशन लगा होने के कारण ट्रेन को करीब 20 किमी प्रति घंटा और होम सिग्नल से करीब 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रेलवे अधिकारियों ने पास कराया। प्रेसिडेंशियल ट्रेन गुजरने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर टूंडला और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने ओवरब्रिज के दोनों ओर टूंडला-आगरा हाईवे को बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। रेलवे ने जलेसर रोड से हिरनगांव के मध्य लगभग 1200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई। इनको टूंडला रेलवे स्टेशन के अलावा आधा किमी की दूरी पर तैनात किया गया था। राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन देखने के लिए स्थानीय लोगों में कौतूहल रहा।
2 of 6
टूंडला से गुजरी प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन मिनट लेट 12.33 दिल्ली से रवाना हुई। ट्रेन का संचालन शुरू होते ही रेल मंत्रालय सहित देशभर की सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें राष्ट्रपति की सुरक्षा पर ही टिकी रहीं। ट्रेन दोपहर 3:30 बजे टूंडला स्टेशन से होकर 90 किलोमीटर प्रति घंटी की रफ्तार से गुजरी। इससे पांच मिनट पूर्व लाइट इंजन सुरक्षा बल के साथ पेट्रोलिंग करते हुए रेलवे ट्रैक पर दौड़ा। प्रेसिडेंशियल ट्रेन के गुजरने के तीन मिनट बाद बैकअप पेट्रोलिंग ट्रेन गुजरी।
3 of 6
फिरोजाबाद से गुजरी प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से पहले दोपहर करीब 3:32 बजे पायलट ट्रेन को पास कराया गया। इसके बाद प्रेसिडेंशियल ट्रेन को 3:47 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुजारा गया। इसके बाद बैकअप ट्रेन को 3:54 बजे पास कराया गया। 22 मिनट के अंतराल में तीनों ट्रेनों को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से पास कराया गया। ट्रेनों के पास होते ही पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि कॉशन लगा होने के कारण 20 और 45 किमी प्रतिघंटा की स्पीड में ट्रेनों को पास कराया गया।
4 of 6
टूंडला से गुजरी प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विशेष ट्रेन जैसे ही हाथरस सीमा से निकली, वैसे ही सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए टूंडला-आगरा हाईवे पर एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने रेलवे पुल के दोनों ओर बंद कर दिया गया। पुलिस ने हाईवे पर दोनों ओर पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। इतना ही नहीं पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस बीच कुछ बाइक सवारों व पैदल आने जाने वालों ने निकलने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती से उन्हें रोक दिया।
5 of 6
शिकोहाबाद में प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन गुजरने के दौरान खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति की महाराजा स्पेशल ट्रेन के देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों में कौतूहल रहा। लोग इस ट्रेन को देखना चाहते थे। लोगों ने जब ट्रेन देखने के लिए स्टेशन का रुख किया तो वहां तैनात पुलिस फोर्स ने उन्हें वापस कर दिया। इसके चलते लोग बाइकों से रेलवे स्टेशन के बाहर व रेल फाटकों के करीब पहुंच गये। यहां भी पुलिस ने रेल लाइनों के पास नहीं आने दिया। ऐसे में लोगों ने दूर से ही राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन को देखा।