मन में अरदास की रोशनी और आकाश में आतिशबाजी की। सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर आगरा के गुरुद्वारा गुरु के ताल पर आयोजित कार्यक्रम में भाव और भव्यता का अनुपम दृश्य रहा। भाव ऐसे कि भक्ति के प्रकाश से मन भी जगमग। भव्यता ऐसी कि सतरंगी रोशनी से आसमान झिलमिलाया। मन में गुरु की मूरत और मुख पर सतनाम वाहेगुरु का नाम। उल्लास...उत्सव और आस्था के आनंद से सभी भावविभोर रहे।
{"_id":"6197e6ee8f5e2718b7692433","slug":"prakash-parv-2021-celebrations-at-gurudwara-guru-ka-taal-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश तक फैला गुरु का प्रकाश: आगरा के गुरुद्वारों में भव्य सजावट, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश तक फैला गुरु का प्रकाश: आगरा के गुरुद्वारों में भव्य सजावट, आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान
Sat, 20 Nov 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल में हुई भव्य सजावट
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीन आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान
गुरुद्वारा गुरु के ताल पर ग्रीन आतिशबाजी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। करीब साढ़े नौ बजे आतिशबाजी शुरू हुई। एक के बाद एक ग्रीन पटाखों से आकाश सतरंगी हो गया। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी हुई। इसमें 100 से अधिक आयटम रहे।

गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को सुबह से ही गुरुद्वारा पर दूरदराज से संगत जुटी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेककर लंगर छका। आतिशबाजी का शुभारंभ संत बाबा प्रीतम सिंह ने रिमोट दबाकर किया। इस मौके पर केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारे में मत्था टेकते लोग
- फोटो : अमर उजाला
यहां भी सजा कीर्तन दरबार
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एतिहासिक गुरुद्वारा लोहामंडी, गुरुद्वारा शाहगंज, गुरुद्वारा मधु नगर, गुरुद्वारा नार्थ ईदगाह, गुरुद्वारा शहीद नगर, गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार, गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर में भी भव्य सजावट की गई। प्रधान हरपाल सिंह, ज्ञानी अमरीक सिंह, रविंद्र सिंह ओबराय, इंदरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एतिहासिक गुरुद्वारा लोहामंडी, गुरुद्वारा शाहगंज, गुरुद्वारा मधु नगर, गुरुद्वारा नार्थ ईदगाह, गुरुद्वारा शहीद नगर, गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार, गुरुद्वारा दशमेश दरबार विभव नगर में भी भव्य सजावट की गई। प्रधान हरपाल सिंह, ज्ञानी अमरीक सिंह, रविंद्र सिंह ओबराय, इंदरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल में हुई भव्य सजावट
- फोटो : अमर उजाला
सेल्फी खींचने की भी लगी होड़
जगमग रोशन हुए गुरुद्वारा पर युवक-युवती सेल्फी लेने का मोह नहीं छोड़ पाए। परिवार और मित्रों के साथ सेल्फी खींची। मोबाइल और कैमरे से गुरुद्वारा और आतिशबाजी के फोटो खींचे। वीडियो भी बनाई।
जगमग रोशन हुए गुरुद्वारा पर युवक-युवती सेल्फी लेने का मोह नहीं छोड़ पाए। परिवार और मित्रों के साथ सेल्फी खींची। मोबाइल और कैमरे से गुरुद्वारा और आतिशबाजी के फोटो खींचे। वीडियो भी बनाई।