फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा: 11 हजार दीपों से जगमग हुआ वृंदावन का रंगनाथ मंदिर, बिखरी आस्था की आभा

Fri, 19 Nov 2021 07:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
deepdan in ranganath temple on Krittika Deepotsav in Vrindavan
रंगनाथ मंदिर में दीप जलाती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में दक्षिण भारतीय शैली के भव्य श्री रंगनाथ मंदिर में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान किया गया। इस अवसर पर मंदिर में 11 हजार दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस उत्सव को कृतिका दीपोत्सव कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जहां उत्तर भारत में देव दीपावली मनाई जाती है, वहीं दक्षिण भारत में इस दिन कृतिका दीपोत्सव मनाया जाता है। 



कहा जाता है कि कृतिका दीपोत्सव पर बहनें भाइयों की मंगल कामना के लिए भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित करती हैं और चावल की मुड़ी और गुड़ के लड्डू बनाकर प्रसाद लगाया जाता है। जिसके बाद वह प्रसाद भाई और परिवार में सभी को वितरित किया जाता है। इसी भाव के साथ रंगनाथ मंदिर में दशकों से यह उत्सव जारी है। 

deepdan in ranganath temple on Krittika Deepotsav in Vrindavan
दीपों की रोशनी से जगमग हुआ मंदिर परिसर - फोटो : अमर उजाला
कृतिका दीपोत्सव के अवसर पर रंगनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर तीन बजे से ही भक्तों ने मंदिर परिसर में दीपक रखने शुरू कर दिए। जैसे ही शाम हुई, पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। 
deepdan in ranganath temple on Krittika Deepotsav in Vrindavan
रंगनाथ मंदिर में दीप जलातीं श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भगवान रंगनाथ के निज मंदिर, परिक्रमा, गरुड़ स्तम्भ, घंटा घर, पुष्करणी सभी जगह दीपकों की रोशनी से ऐसा लग रहा था कि एक बार फिर दीवाली मनाई जा रही हो। हर कोई भक्ति के उल्लास में डूबा दिखाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepdan in ranganath temple on Krittika Deepotsav in Vrindavan
मंदिर में दीप जलाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
दीपदान के दौरान मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन, समाजसेवी प्रतिभा शर्मा, चिकित्सक वर्तिका किशोर, निधि जैन, रोली बंसल, अनुराधा माहेश्वरी, सुनीता, हेमलता , सुलेखा , तिरुपति , आनंद राव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
deepdan in ranganath temple on Krittika Deepotsav in Vrindavan
श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
श्री रंगनाथ मंदिर वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में एक है। यह मंदिर द्रविड़ियन शैली में बना है और भगवान रंगनाथ को समर्पित है। इसे रंगजी के नाम से भी जाना जाता है, जो भगवान विष्णु को दर्शाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed