फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवोदय छात्रा की मौत का मामला: आखिर क्यों पड़ी पॉलीग्राफी और डीएनए टेस्ट की जरूरत

Tue, 03 Dec 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Polygraphy and DNA test in Navodaya Vidyalaya Girl Student Death Case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की कथित हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को जिला अस्पताल में तीन छात्र व एक शिक्षक का डीएनए सैंपल लिया गया। अब आगे सभी का पॉलीग्राफी टेस्ट भी कराया जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस प्रशासन स्लाइड जांच रिपोर्ट निगेटिव होने की बात कह रहा थी तो फिर इन जांचों की जरूरत क्यों पड़ी। 
Polygraphy and DNA test in Navodaya Vidyalaya Girl Student Death Case
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को छात्रा की हत्या में आरोपी दो छात्रों के अलावा विद्यालय के एक अन्य छात्र और एक शिक्षक को डीएनए जांच के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में गोपनीय तरीके से तीनों छात्रों और शिक्षक के खून के नमूने लिए। बताया गया है कि डॉक्टरों की टीम ने सैंपल सील करके डीएनए जांच के लिए पुलिस को सौंप दिए हैं। 
Polygraphy and DNA test in Navodaya Vidyalaya Girl Student Death Case
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में जांच करते आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल व सीओ एसटीएफ श्यामकांत - फोटो : अमर उजाला
एक शिक्षिका, एक शिक्षक और तीन छात्रों को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए पुलिस टीम लखनऊ ले गई। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर भोगांव कर रहे हैं। पॉलीग्राफी कराने का उद्देश्य सच्चाई जानना है। जिले के प्रमुख चिकित्सकों की मानें तो पॉलीग्राफी टेस्ट झूठ पकड़ने के लिए किया जाता है। संबंधित को एक खास दवा दी जाती है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाती है। इसे लाई डिटेक्टर टेस्ट भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Polygraphy and DNA test in Navodaya Vidyalaya Girl Student Death Case
नवोदय विद्यालय में जांच करते आईजी मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
मामले में एसआईटी टीम जांच के लिए मैनपुरी पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए। आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। मामले से जुड़े दस्तावेज आदि की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Polygraphy and DNA test in Navodaya Vidyalaya Girl Student Death Case
प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा मुख्यमंत्री योगी का पत्र - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में विगत कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। विवेचना में लेट लतीफी पर शासन ने रविवार को मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया था। वहीं उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए। शामली के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को मैनपुरी में तैनाती दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed