फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही समय में 45 मिनट तक ढाई लाख लोगों ने पढ़ी पुस्तकें, राज्यपाल ने शुरू की है अनूठी मुहिम

Tue, 03 Dec 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh people read books for 45 minutes at the same time in agra
छात्र-छात्राओं ने श्रृंखला में बैठकर बनाया भारत का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
पढ़ेगा आगरा, तभी तो बढ़ेगा आगरा। इसी सोच के साथ सोमवार को एक ही वक्त 45 मिनट तक ढाई लाख लोगों ने पसंदीदा पुस्तकों का अध्ययन किया। कक्षा, मैदान तो किसी ने पुस्तकालय में सामूहिक अध्ययन किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की इस मुहिम में कुलपति, डीएम समेत अन्य अफसर भी शामिल हुए।  
2.5 lakh people read books for 45 minutes at the same time in agra
विश्वविद्यालय के पालीवाल कैंपस में पुस्तक पढ़ती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पढ़े आगरा, बढे़ आगरा मुहिम के तहत जिले में 1150 शैक्षणिक संस्थानों में सुबह 11 से 11:45 बजे तक कार्यक्रम चला। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने धार्मिक, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, कहानी समेत अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन किया। 
2.5 lakh people read books for 45 minutes at the same time in agra
बच्चों के साथ बैठकर पुस्तक बढ़ते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इस अनूठी मुहिम में डीएम रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में सीडीओ जे. रीभा, आरबीएस इंटर कॉलेज में जेडी डॉ. मुकेश अग्रवाल और कुलपति खंदारी परिसर में सामूहिक अध्ययन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
2.5 lakh people read books for 45 minutes at the same time in agra
सामूहिक रूप से बैठकर पुस्तक पढ़ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि राज्यपाल ने बच्चों समेत लोगों में अध्ययन की रुचि बढ़ाने के लिए पढ़े आगरा, बढ़े आगरा अभियान शुरू किया है। इसमें हर महीने की दो तारीख को कोर्स के इतर पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सोमवार को 1150  स्कूल-कॉलेजों में सामूहिक रूप से पुस्तकें पढ़ी गई। छह हजार से अधिक फोटो और 1200 वीडियो मिले हैं।
विज्ञापन
2.5 lakh people read books for 45 minutes at the same time in agra
सामूहिक रूप से बैठकर पुस्तकें पढ़ते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक अध्ययन में कला के भी कई रंग देखने मिले। स्कूलों में भारत माता, स्वास्तिक, ओम समेत अन्य का आकार बनाकर विद्यार्थी बैठे और पुस्तकें पढ़ीं। इससे अध्ययन का उत्साह दुगना हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed