{"_id":"5eb4f9b42e3ab46da0675beb","slug":"police-doing-yoga-exercise-for-fight-against-coronavirus-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस ने अपनाया 'योगास्त्र', मैदान में उतरने से पहले किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ने के लिए पुलिस ने अपनाया 'योगास्त्र', मैदान में उतरने से पहले किया अभ्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
योगाभ्यास करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज आगरा में हैं। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 700 के करीब पहुंच गया है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में खाकी के योद्धा भी आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना वायरस जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ने के लिए पुलिस खुद को और मजबूत बना रही है। इसके लिए वो योग रूपी अस्त्र को अपना रही है।
2 of 5
योगाभ्यास करते पुलिस के अफसर और जवान
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में योग शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस के जवानों के साथ आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार समेत कई अफसर शामिल हुए। कोरोना से जंग के इन योद्धाओं ने काफी देर तक योगाभ्यास किया।
3 of 5
योगाभ्यास करते पुलिस के अफसर और जवान
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के अनुसार जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है, उन पर कोरोना वायरस का अटैक कम है। ऐसे में कोरोना योद्धा अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को और बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक पद्धति के साथ योग को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों की सेहत का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। जिन पुलिसकर्मियों की उम्र 55 वर्ष से अधिक है, उनसे सक्रिय ड्यूटी नहीं कराने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जिन महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चे हैं, उन्हें भी रियातत दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में अब तक 678 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 22 की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है। अब तक करीब 300 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।