फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता के शव के पास रो रही थी इकलौती दिव्यांग बेटी, पुलिस बनी मददगार, कराया अंतिम संस्कार

Sat, 02 May 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
police cremated father of disabled daughter in mathura lockdown news
पुलिस ने कराया मृतक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन में पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं। मथुरा जिले के वृंदावन में पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। यहां पिता की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार करने में असमर्थ दिव्यांग बेटी की मदद के लिए पुलिसकर्मी फरिश्ते बनकर आए। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कराया।
police cremated father of disabled daughter in mathura lockdown news
सिपाही नितिन मलिक - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में 28 अप्रैल को 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार में इकलौती 17 वर्षीय दिव्यांग बेटी के सिवाय कोई नहीं है। लॉकडाउन में पिता की मौत के बाद दिव्यांग बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वो शव के पास रो रही थी। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
police cremated father of disabled daughter in mathura lockdown news
पुलिस ने कराया मृतक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद पीआरवी पर तैनात सिपाही नितिन मलिक और होमगार्ड रोहिताश मौके पर पहुंचे। सिपाही नितिन ने बताया कि जब वो वहां पहुचे तो देखा कि मृतक की दिव्यांग बेटी शव के पास लेटी थी और रो रही थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पिता का दाह संस्कार करने में समर्थ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
police cremated father of disabled daughter in mathura lockdown news
पुलिस ने कराया मृतक का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
यह देखकर नितिन और रोहिताश का दिल पसीज गया। वे दोनों दुकान खुलवा कर अंतिम संस्कार का सामान खरीद कर लाए। उन्होंने कुछ लोगों की मदद से सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए यमुना घाट पर दिव्यांग बेटी के पिता का अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन
police cremated father of disabled daughter in mathura lockdown news
मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के इस नेक काम की लोग सराहना कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ गौरव ग्रोवर ने प्रशस्ति पत्र देकर सिपाही नितिन और होमगार्ड रोहिताश को सम्मानित किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed