{"_id":"602d104e8ebc3ee9702bec72","slug":"police-could-not-found-any-clue-of-mafia-moti-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज सिपाही हत्याकांड: आठ दिन बाद भी माफिया मोती बेसुराग, पुलिस छान रही खादर की खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज सिपाही हत्याकांड: आठ दिन बाद भी माफिया मोती बेसुराग, पुलिस छान रही खादर की खाक
Wed, 17 Feb 2021 06:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती सिंह (दायें तरफ की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस टीम पर हमला कर सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी मोती का आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ में उसके ममेरे भाई को दबोच लिया। इस दौरान मोती भी उसके साथ था, लेकिन शातिर माफिया फायरिंग करते हुए के सामने खादर में फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि पुलिस की आंखों के सामने आने के बाद माफिया आखिर कहां छिप गया है।
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार, शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंचे दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह पर शराब माफिया ने नौ फरवरी की रात हमला कर दिया था। सिपाही की हत्या कर दी गई थी। दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में अगले ही दिन एक आरोपी एलकार को मुठभेड़ में मार गिराया। मुख्य आरोपी मोती फरार है।
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती का ममेरा भाई और मौसा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद माफिया मोती का ममेरा भाई और मौसा तो पुलिस की गिरफ्त में आ गए, लेकिन भाई मौहर सिंह, मानपाल के साथ झाड़ियों में गुम हुआ माफिया मोती ढूंढे नहीं मिल रहा। पुलिस की टीमें इस बात को लेकर हैरान हैं कि आंखों के सामने आया मोती मुठभेड़ के बाद झाड़ियों में कहां गुम है। क्योंकि मुठभेड़ के बाद से लगातार पुलिस की टीमें कॉम्बिंग में जुटी हैं। बदायूं पुलिस भी गंगा की खादर में कॉम्बिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज हत्याकांड: मुख्य आरोपी मोती
- फोटो : अमर उजाला
सिपाही की हत्या के मुख्य आरोपी मोती के पास कोई मोबाइल नहीं है। ऐसे में सर्विलांस के माध्यम से माफिया की लोकेशन भी ट्रेस करने में सफलता नहीं मिल पा रही है। पुलिस का मानना है कि यदि मोबाइल होता तो शायद कुछ हद तक सफलता मिल जाती।
विज्ञापन
कासगंज हत्याकांड: खादर में कॉम्बिंग करती पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार खादर में कॉम्बिंग कर रही हैं, लेकिन अभी तक मुख्य आरोप मोती और उसके भाइयों का सुराग नहीं लगा है। बता दें कि माफिया मोती पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।