फिरोजाबाद में सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी के घर हुई दो करोड़ 71 लाख से अधिक की चोरी का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर चार किलो सोने के आभूषण, एक किलो चांदी के आभूषण और एक लाख 65 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। चोरी के बाद आरोपियों ने ऐसी जगह जेवरात छिपाए थे, जिसका पता चलने पर हर कोई दंग रह गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र में जलेसर रोड शमशान घाट के सामने निवास करने वाले एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मी श्याम बहादुर शर्मा के घर पांच अगस्त को चोर करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण और पांच लाख के करीब नकदी चोरी कर ले गए थे। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने संतोष कुमार बघेल व रामनाथ निवासी नगला राधे पचवान थाना नारखी को गिरफ्तार किया है।
2 of 5
चोरी के आरोपी संतोष और रामनाथ
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान संतोष ने बताया कि गहने चोरी करने के बाद वह सीधे अपने घर नगला राधे गया। जिस स्थान पर पशु बांधे जाते हैं, वहां पर गड्ढा करके सोने को जमीन में दबा दिया था। इसके बाद वह अपनी भाभी के यहां बिहार चला गया था। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लिया था। उसके गुनाह की सजा परिजनों को न मिलने इसलिए वह बिहार से वापस आया और पुलिस के हाथ लग गया।
3 of 5
पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
संतोष ने बताया कि उसे जानकारी मिली कि उसके परिजनों को पुलिस ने उठा लिया है तो उसने बिहार से घर आने के लिए टिकट लेने का प्रयास किया लेकिन टिकट नहीं मिली तो वह ट्रेन में चढ़ गया। टीटी ने छह सौ रुपये का टिकट बनाया था। तब वह फिरोजाबाद पहुंचा।
4 of 5
पुलिस ने बरामद किए सोने के जेवरात
- फोटो : अमर उजाला
संतोष का कहना है कि श्याम बहादुर शर्मा से उसके परिजनों का पुराना परिचय है। पहले बाबा फिर माता-पिता का आना-जाना बना रहता था। पिता की मौत के बाद वह मां के साथ आता था। श्याम बहादुर शर्मा के यहां उसके गहने भी गिरवी रखे हैं।
5 of 5
बरामद सोने के जेवरात और दो तमंचे
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज है, जिसको अदा करने के लिए उसने श्याम बहादुर शर्मा के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। वह छोटी चोरी करने के लिए आया था। लेकिन श्याम बहादुर शर्मा के यहां खजाना मिल गया।