फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: मिश्रित आबादी वाले इलाके में तेज धमाका, खिड़कियों के शीशे टूटे, लोग बोले- ऐसा लगा मानो किसी ने ग्रेनेड फेंका हो

Sun, 03 Jul 2022 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
People stunned by loud explosion in mixed population area of firozabad
धमाके के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतनी तेज था कि चूड़ी गोदाम की खिड़की का शीशा टूटने के साथ छज्जे का प्लास्टर तक उखड़ गया। मकानों के खिड़की-दरवाजा हिल गए। पुलिस के साथ फॉरेंसिंक और डॉग स्क्वाइड ने मौके पर जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था, जैसे किसी ने ग्रेनेड फेंका हो।


 
थाना दक्षिण के बड़ी छपैटी निवासी राहुल गुप्ता के चूड़ी गोदाम के पास शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। राहुल गुप्ता ने बताया कि जिस समय धमाका हुआ, उस समय बारिश हो रही थी। धमाके की आवाज से आसपास के मकानों के खिड़की एवं दरवाजे तक हिल गए। लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि धुंआ ही धुंआ चहुंओर दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

People stunned by loud explosion in mixed population area of firozabad
फॉरेंसिक टीम ने की जांच - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। चूंकि मामला मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र का था, इसलिए मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया। रविवार की सुबह घटनास्थल पर सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी दक्षिण बैजनाथ सिंह पहुंच गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वाइड को बुलाया गया। 
People stunned by loud explosion in mixed population area of firozabad
धमाके से खिड़कियों के शीशे टूटे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच पड़ताल करने के साथ नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने धमाके के समय वहां से आने-जाने वाले लोगों की जानकारी करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। छपैटी निवासी राहुल गुप्ता की ओर से गोदाम के पास धमाका होने और खिड़की के शीशा आदि के टूटने की तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
People stunned by loud explosion in mixed population area of firozabad
विधायक मनीष असीजा ने लोगों से ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक मनीष असीजा रविवार को बड़ी छपैटी स्थित धमाका होने वाले स्थान पर पहुंचे। उन्होंने राहुल गुप्ता व स्थानीय लोगों से बातचीत की। पुलिस अफसरों से वार्ता कर कहा कि मिश्रित आबादी वाला इलाका होने के कारण यह धमाका आखिर कैसे हुआ इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। ताकि सच सामने आ सके। क्योंकि व्यापारिक क्षेत्र होने के कारण सावधानी बरतना जरूरी है। 
विज्ञापन
People stunned by loud explosion in mixed population area of firozabad
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बड़ी छपैटी में प्रथम दृष्टया आकाशीय बिजली गिरने का मामला प्रतीत हो रहा है। लेकिन राहुल गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई पुलिस टीमों के द्वारा की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed