फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मश्री 'सुदेवी दासी' के नाम एक और पुरस्कार, भारत में कर रहीं गायों की सेवा

Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Padam Shri Sudevi Dasi Will Be Honored By Swami Brahmanand Award Mathura News
पद्मश्री 'सुदेवी दासी' - फोटो : अमर उजाला
गो सेवा के लिए सुदेवी दासी का नाम वर्ष 2019 के स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार के लिए घोषित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 23 नवंबर को स्वामी ब्रह्मानंद समिति की ओर से गोशाला में ही दिया जाएगा। स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार भारत के पहले गेरुआ वस्त्रधारी सांसद और सन्यासी स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर पहली बार दिया जा रहा है।
Padam Shri Sudevi Dasi Will Be Honored By Swami Brahmanand Award Mathura News
गोवंश के साथ सुदेवी दासी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वह बीते 25 वर्ष से गो सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। सुदेवी दासी मूल रूप से जर्मन के बर्लिन शहर की रहने वाली हैं। इनका नाम फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग है। वर्तमान में ये भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली श्रीधाम राधाकुंड में रह कर हजारों गायों की सेवा में लगी हैं। बीते वर्ष भारत सरकार की ओर से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
Padam Shri Sudevi Dasi Will Be Honored By Swami Brahmanand Award Mathura News
'सुदेवी दासी' को राष्ट्रपति ने दिया पद्मश्री सम्मान (फाइल फोटो)
स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार भारत के पहले गेरुआ वस्त्रधारी सांसद और सन्यासी स्वामी ब्रह्मानंद के नाम पर दिया जा रहा है। इस साल उनकी 125वीं जयंती पर यह पुरस्कार गो सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले भारतीय और गैर-भारतीय नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। सुदेवी दासी को पहला स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार दिया जा रहा है। इसमें पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये, कांस्य पदक, स्टेच्यू, सनद और अंग वस्त्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Padam Shri Sudevi Dasi Will Be Honored By Swami Brahmanand Award Mathura News
गोवंश के साथ सुदेवी दासी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इस पुरस्कार का प्रायोजक लक्ष्य नाम का गैर सरकारी संगठन है। स्वामी ब्रह्मानंद समिति के चेयरमैन मनोहर लाल सिंह, प्रायोजक लक्ष्य संगठन कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, आईआरएस अमरपाल सिंह, प्रस्तावक अमित राजपूत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Padam Shri Sudevi Dasi Will Be Honored By Swami Brahmanand Award Mathura News
दिवंगत सुषमा स्वराज (तस्वीर-PTI), पद्मश्री सुदेवी दासी (दायें) (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जर्मन के बर्लिन शहर की रहने वाली फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग उर्फ सुदेवी दासी का इस साल के प्रारंभ में वीजा खत्म हो गया था। स्थिति उन्हें देश छोड़ने की उत्पन्न हो गई। इसकी सूचना सुदेवी दासी ने तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी थी। विदेश मंत्रालय से हुए हस्तक्षेप के बाद भारत में रहने की अवधि बढ़ा दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed