{"_id":"5f61bb5c8ebc3e5cbb6682b6","slug":"no-cash-for-taj-mahal-ticket-buy-online-or-digital-payments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः संस्कृति मंत्रालय ने जारी की पर्यटकों के लिए गाइड लाइन, जानिये किस प्रकार खरीद सकते हैं टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः संस्कृति मंत्रालय ने जारी की पर्यटकों के लिए गाइड लाइन, जानिये किस प्रकार खरीद सकते हैं टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:19 AM IST
सार
दीदार करने के लिए नगदी का नहीं होगा इस्तेमाल
ताजमहल पर नकद नहीं, सिर्फ डिजिटल भुगतान होगा
संस्कृति मंत्रालय ने जारी की गाइड लाइन
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच 21 सितंबर से ताजमहल पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल में पर्यटकों के लिए गाइड लाइन जारी की है, जिसके तहत सभी तरह के भुगतान केवल डिजिटल होंगे। नकदी का इस्तेमाल कहीं भी नहीं किया जा सकेगा।
2 of 5
क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का टिकट, फोटोग्राफरों की फीस और गाइड फीस के साथ किसी भी तरह का लेन-देन केवल डिजिटल तरीके से ही होगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा प्रदान की है तो वहीं ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा सकेगी।
ताजमहल के फोटोग्राफरों ने भी नगदी के लेनदेन से बचने के लिए डिजिटल भुगतान के लिए कई एप इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं। ताजमहल पर फोटोग्राफी करने वाले सतीश शर्मा का कहना है कि उन्होंने 3 एप डाउनलोड किए हैं, जिनके जरिये उन्हें भुगतान किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन करके भी उनकी फीस का भुगतान करने की सुविधा पर्यटकों को देंगे। उनकी तरह कई फोटोग्राफरों ने क्यूआर कोड स्कैन और पेटीएम की सुविधा पर्यटकों के लिए रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल का मुख्य गुंबद
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में पर्यटक शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद पर भी भ्रमण कर सकेंगे। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्य गुंबद में भीड़ ना बढ़े, इसलिए एक बार में 5-5 पर्यटकों को ही गुंबद के अंदर जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये का प्रवेश टिकट है लेकिन मुख्य गुंबद पर प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है। ताजमहल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए यह दोनों ही विकल्प मौजूद हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल में 21 सितंबर से जब ताजमहल खुलेगा तो दोनों ही तरह के टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।