फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी में हड़ताल ने ली नवजात की जान: मन्नतों के बाद जन्मा बेटा, एंबुलेंस न मिलने से मौत

Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
newborn baby dies due not getting ambulance due to strike in mainpuri
नवजात की मौत के बाद रोती मां - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में सोमवार को सरकारी एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल एक नवजात की जान पर भारी पड़ गई। सौ शैया अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर नवजात के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाई, जिससे उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि मन्नतों के बाद बेटे का जन्म हुआ था, लेकिन एंबुलेंस न मिलने से उसकी जान चली गई। 



संबंधित खबर- एंबुलेंस सेवा ठप: मैनपुरी में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से बढ़ीं मरीजों की मुसीबतें

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी सुबोध कुमार की पत्नी शशीप्रभा को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की शाम सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, रात करीब 12 बजे शशीप्रभा ने बेटे को जन्म दिया। पैदा होने के बाद अचानक नवजात की हालत बिगड़ने लगी। सौ शैया अस्पताल से रात करीब 12:30 बजे नवजात को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। 

newborn baby dies due not getting ambulance due to strike in mainpuri
एंबुलेंस का इंतजार करते नवजात के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शशीप्रभा के पति सुबोध ने बताया कि उसने कई बार 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया, लेकिन उसका कॉल रिसीव नहीं हुआ। अस्पताल प्रशासन ने भी एंबुलेंस के लिए कोई मदद नहीं की। सोमवार की सुबह 11 बजे नवजात की मौत हो गई। 
newborn baby dies due not getting ambulance due to strike in mainpuri
नहीं मिली सरकारी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
सुबोध का कहना था कि उसे यदि एंबुलेंस समय पर मिल जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी। सुबोध कुमार ओर शशीप्रभा के चार बेटियां हैं। शशी प्रभा ने पुत्र के लिए मन्नत मांगी थी, पुत्र के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था। उसकी मौत से सारी खुशियां छिन गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
newborn baby dies due not getting ambulance due to strike in mainpuri
मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में खड़ीं एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
सौ शैया अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके पचौरी ने कहा कि 102 और 108 एंबुलेंस सेवा मेरे अधीन में नहीं आती है। अस्पताल के पास खुद की कोई एंबुलेंस नहीं है। रेफर के बाद भी परिजन वाहन की व्यवस्था नहीं कर पाए। अस्पताल में नवजात को हर संभव उपचार दिया गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। 
विज्ञापन
newborn baby dies due not getting ambulance due to strike in mainpuri
नवजात की मौत के बाद रोती मां - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि 102 और 108 और जीवन रक्षक एंबुलेंस सेवा के पायलट और ईएमटी अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम किए हुए हैं। प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने सेवा में योगदान की बात कही है। यदि सरकारी नहीं मिल पा रही है तो निजी एंबुलेंस का सहयोग लिया जा सकता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed