फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में सुरक्षा को लेकर होने जा रहा है यह काम, चप्पे चप्पे पर होगी निगहबानी

Mon, 08 Apr 2019 01:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Apr 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
New CCTV, thermal cameras will be set up in Taj Mahal
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी के बाद चप्पे-चप्पे पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद की जा रही है। ताजमहल में सीसीटीवी सर्विलांस कंपनी हिकविजन ने 55 कैमरों को निशुल्क लगाने का करार एएसआई से किया है। पुराने कैमरों की तरह ये कैमरे तार से नहीं बल्कि वाई-फाई से जुड़े होंगे। 
New CCTV, thermal cameras will be set up in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल के अंत तक पुराने कैमरे हटाकर ताज में नए कैमरे लगा दिए जाएंगे, जिनमें कई थर्मल कैमरे होंगे, तो प्रवेश द्वारों पर चेहरों की पहचान करने वाले कैमरे भी होंगे। ताजमहल में प्रवेश द्वारों से लेकर मुख्य गुंबद के अंदर, म्यूजियम, शाही मस्जिद, मेहमानखाना, रॉयल गेट, फोरकोर्ट आदि जगहों पर 55 नए कैमरे लगाए जाएंगे। 
New CCTV, thermal cameras will be set up in Taj Mahal
ताजमहल
यमुना किनारे की ओर लगने वाले कैमरे नाइट विजन से लैस होंगे। बाहर की ओर देखने के लिए थर्मल कैमरे लगाए जाएंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सीसीटीवी कंपनी हिकविजन ने यह पेशकश की थी, जिसे एएसआई ने स्वीकार कर करार कर लिया है। माना जा रहा है कि अप्रैल अंत तक नए कैमरे लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
New CCTV, thermal cameras will be set up in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में अब तक जितनी भी घटनाएं हुई हैं, उनमें सीसीटीवी कैमरे बेकार ही साबित हुए हैं। घटिया क्वालिटी के कारण एक बार भी आरोपियों के चेहरे स्पष्ट नजर नहीं आ सके। उर्स के आखिरी दिन पाकिस्तान समर्थक नारा लगाने वाले युवक का चेहरा पहचान में नहीं आया, वहीं नारेबाजी की आवाज भी रिकार्ड नहीं हुई। पुराने कैमरों के कारण इनमें यह सुविधा है ही नहीं। 
विज्ञापन
New CCTV, thermal cameras will be set up in Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे अत्याधुनिक हैं और रात में भी स्पष्ट तस्वीर दिखा सकेंगे। कई कैमरे चेहरे की पहचान भी कर लेंगे जिससे संदिग्धों के कई बार ताज में प्रवेश को लेकर चौकन्ना हुआ जा सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed