फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइव स्टार होटल जैसा दिखने वाला यूपी का यह रेलवे स्टेशन स्वच्छता सर्वेक्षण में फिसड्डी

Sun, 06 Oct 2019 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Oct 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
Mathura railway station got 508 rank in swachh survekshan
Mathura Junction railway station
भले ही मथुरा रेलवे स्टेशन की इमारत फाइव स्टार होटल जैसी दिखती हो, लेकिन स्वच्छता के मामले में यह स्टेशन फिसड्डी है। स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के ए-1 रेलवे स्टेशनों में मथुरा अंतिम पायदान पर रहा है। इसे 508 रैकिंग मिली है। वहीं ताजनगरी का आगरा कैंट स्टेशन की रैंकिंग 503 आई है।
Mathura railway station got 508 rank in swachh survekshan
Mathura Junction railway station - फोटो : अमर उजाला
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किए गए तीसरे स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के 720 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया था। इसमें धर्म और आस्था की नगरी मथुरा का जंक्शन रेलवे स्टेशन भी शामिल किया गया था। जिसे देश के टॉप ए-1 श्रेणी में मानते हुए स्वच्छता के निर्धारित मानकों पर परखा गया। 
Mathura railway station got 508 rank in swachh survekshan
Mathura Junction railway station - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को गांधी जयंती पर स्वच्छता सर्वेक्षण के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसमें धार्मिक नगरी मथुरा सबसे पीछे रही है। उत्तर प्रदेश की धार्मिक क्षेत्रों में शामिल अयोध्या, बनारस भी मथुरा से ऊपर हैं। आगरा कैंट स्टेशन 503वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura railway station got 508 rank in swachh survekshan
स्वच्छता सर्वेक्षण
मथुरा जंक्शन उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव बंसल ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में मथुरा को 508वीं रैकिंग मिली है। इसके कारणों का अध्ययन करने के बाद सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Mathura railway station got 508 rank in swachh survekshan
मथुरा जंक्शन (फाइल)
विगत महीनों में ही पुनर्विकास के तहत मथुरा जंक्शन को कायाकल्प किया गया था। इसे बाहर से देखने में लगता है कि यह किसी एयरपोर्ट की इमारत है। स्टेशन के बुकिंग हॉल, वीआईपी कमरे को भी अपग्रेड किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed