फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कान्हा के सिर सजेगा मुस्लिम कारीगरों के हाथों बना मुकुट, रेशम के धागे और जरी का काम लगाएंगे 'चार चांद'

Tue, 24 Aug 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Muslim Workres Perpaired Krishana Mukut For Janmashtami Shri Krishna Janmasthan Mandir
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2021: मुकुट बनाता मुस्लिम कारीगर - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को एक सप्ताह बचा है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। कन्हैया का जन्म होने के बाद शृंगार के लिए मुकुट बनाया जा रहा है। करीब 16 इंच के मुकुट को तैयार करने में मुस्लिम कारीगर जुटे हैं। लाला के सिर पर पगड़ी और मुकुट को सजाने में कोई कमी न रह जाए, रात दिन काम हो रहा है। खास बात यह है कि मुकुट को तैयार करने में किसी मशीन का प्रयोग नहीं बल्कि हाथ से ही सजाया जा रहा है। हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की एक मिसाल भी है। बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल, इस बार मंडी रामदास में पप्पू मुकुट वाले के पास कन्हैया का मुकुट बनाने का ऑर्डर एक माह पहले मिला था। चूंकि यही मुकुट जन्मदिन पर कृष्ण के सिर सजेगा, इसलिए उसको करीने से बनाने का काम चल रहा है। 

Muslim Workres Perpaired Krishana Mukut For Janmashtami Shri Krishna Janmasthan Mandir
जरी का काम करते मुस्लिम कारीगर - फोटो : अमर उजाला

मुकुट में पगड़ी, नगीने, कांच, मोती, माला, चूड़ी, वंशी, बुंदे, हार, मोरपंख समेत अन्य सामान से सजाया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह की मशीन की मदद नहीं ली जा रही है, रेशम के धागे से छोटी-छोटी सुइयों से जरी का काम किया जा रहा है। मुकुट इतना सुंदर होगा कि जब कान्हा के सिर पर सजेगा और रात में रोशनी पड़ेगी तो नजर नहीं टिकेगी।

Muslim Workres Perpaired Krishana Mukut For Janmashtami Shri Krishna Janmasthan Mandir
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में बिखरी सतरंगी छटा - फोटो : अमर उजाला

आठ साल से कर रहे काम
पप्पू मुकुट वाले ने बताया कि पिछले 8 साल से मुकुट बनाने का काम कर रहे हैं। छोटे बड़े हर तरह के मुकुट तैयार होते हैं। इनकी कीमत 20 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक होती है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के सिर पर सजने वाले 16 इंच के मुकुट बनाने का ऑर्डर मिला है। कारीगर दिन के अलावा रात में भी काम कर रहे हैं। इकराम, मो. इकरार, शाकिर, शकील, अबरार, मुन्ना समेत कई पुराने कारीगर हुनर वाले हैं, सभी कुछ न कुछ इसमें साज शृंगार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim Workres Perpaired Krishana Mukut For Janmashtami Shri Krishna Janmasthan Mandir
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में तीन दिन 29, 30 व 31 अगस्त को श्रीकृष्णोत्सव-2021 का आयोजन होगा। श्रीकृष्णोत्सव-2021 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम तैयारियों में जुटा हुआ है। 

 
विज्ञापन
Muslim Workres Perpaired Krishana Mukut For Janmashtami Shri Krishna Janmasthan Mandir
कान्हा के जन्मोत्सव पर रोशनी से नहाया नंदभवन - फोटो : अमर उजाला
नंदगाव में जन्मोत्सव की तैयारियां हो रही हैं। नंदीश्वर पहाड़ी पर स्थित नंदबाबा मंदिर में पूर्णिमा से श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। पूर्णिमा की रात्रि से नंदभवन में बधाई गायन कर जन्मोत्सव का श्रीगणेश किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से 'बोलो री नाहिंन की बिटिया नगर बुलावौ देय एवं आज बधायौ ब्रजराज कें रानी जायौ मोहन पूत' आदि पदों का गायन हुआ। इधर, मथुरा-वृंदावन में जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 

कृष्ण जन्माष्टमी 2021: मथुरा के नंदगांव में 30 अगस्त को जन्मेंगे कान्हा, 31 को नंदोत्सव, बधाई शुरू
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed