हनुमान की पूजा करने पर मुस्लिम समाज के नामजद लोग दंपती की जान के दुश्मन बन गए हैं। नौशाद और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। उसे पूजा अर्चना करने और पुजारी के पैर छूने से रोका गया। पीड़ित ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
2 of 5
हनुमान जी की पूजा करता नौशाद
- फोटो : अमर उजाला
करहल कस्बा निवासी नौशाद ने अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओमप्रकाश सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि वह और उसकी पत्नी पिछले दो महीने से हनुमान जी की भक्ति कर रहे हैं।
3 of 5
पुजारी के पैर भी छूते नौशाद
- फोटो : अमर उजाला
नौशाद करहल कस्बे के ही बजरंगबली मोटा मंदिर के पास रहकर रोजाना मंदिर की साफ सफाई करने के साथ ही हनुमान की पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही दंपती पुजारी के पैर भी छूते हैं। इसी के चलते मुस्लिम समाज के नामजद लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। विगत 17 फरवरी को वह शिकायत करने आया था। इस बात पर भी उसे पीटा गया। दंपती ने नामजदों पर कार्रवाई की मांग की है। युवक ने एसडीएम रतन वर्मा को भी शिकायती पत्र दिया है।
नौशाद ने बताया कि पिछले कई सालों से वह नशे का आदी हो गया था। डॉक्टर से लेकर नीमहकीम को भी दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। किसी ने मोटा मंदिर जाने की सलाह दी। वह यहां आया तो उसकी नशे की आदत छूट गई। उसके जीवन में परिवर्तन आया, इसलिए उसने पत्नी के साथ हनुमान की पूजा अर्चना शुरू कर दी। उसका कहना है कि सबका मालिक एक है, भेदभाव सिर्फ मनुष्य करता है।
5 of 5
नौशाद पत्नी के साथ
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि युवक को परेशान करने वाले नामजद लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं।