{"_id":"62fba4e29c721b173452c70a","slug":"murder-case-registered-in-case-of-husband-and-wife-death-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: पति-पत्नी की हत्या कर फूंके शव, सात माह की गर्भवती थी महिला, मृतक के सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पति-पत्नी की हत्या कर फूंके शव, सात माह की गर्भवती थी महिला, मृतक के सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Aug 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
कृष्णवीर और उसकी पत्नी प्रीति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव खलौआ निवासी कृष्णवीर (32) और उनकी गर्भवती पत्नी प्रीति (25) की रविवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि दोनों की हत्या के बाद शवों को फूंक दिया गया। इसके बाद घरवाले फरार हो गए। मृतका प्रीति के पिता की तहरीर पर कृष्णवीर के तीन भाई और भतीजे के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चिता की राख कब्जे में ली है। उधर, पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि पति ने पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगा ली। हालांकि अभी पुलिस जांच कर रही है।
सोमवार की सुबह ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने प्रीति के मायके वालों को सूचना दी। मायका पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घर के पीछे खेत में चिता की राख मिली। सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा राजीव सिरोही भी पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
2 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मृतका प्रीति के पिता हरी बाबू ने बताया कि कृष्णवीर चार भाई थे। आरोप है कि भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण भाइयों ने उनकी बेटी प्रीति और कृष्णवीर की हत्या कर दी। एक ही चिता पर शव जला दिए गए। इसके बाद ससुराली फरार हो गए।
3 of 7
घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ अछनेरा राजीव सिरोही ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर मृतक के भाई धर्मवीर, धर्मजीत, चिंटू और भतीजे राहुल के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। चिता की राख ली गई है। इसे डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता व अन्य पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना मलपुरा के गांव खलौआ में पति-पत्नी की मौत के बाद शव को जलाया जा रहा है। गांव के लोगों से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि कृष्णा शराब पीता था। वो पत्नी प्रीति के साथ आए दिन मारपीट करता था।
विज्ञापन
5 of 7
घटनास्थल पर पुलिस और मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को दोनों के बीच विवाद हुआ था। गांव के लोगों ने संभावना व्यक्त की कि पति ने पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। परिजन ने एक ही चिता पर शव जला दिए। पुलिस को सूचना नहीं दी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।