फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh: मुलायम सिंह यादव का निधन, मैनपुरी के रास्ते पहुंचे थे दिल्ली, केंद्र में मिला था बड़ा ओहदा

Mon, 10 Oct 2022 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Passed Away know  his Political Career
mulayam singh yadav - फोटो : Social Media
Mulayam Singh Yadav Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा के गढ़ मैनपुरी में शोक की लहर दौड़ गई। वर्ष 1996 में मैनपुरी सीट से पहली बार मुलायम सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ा। यहां से जीत हासिल की। केंद्र की सत्ता में रक्षा मंत्री का ओहदा पाया था। केंद्र में संयुक्त मोर्चे की सरकार थी। यह सरकार बहुत लंबे समय तक नहीं चली थी, लेकिन यहां से मुलायम सिंह यादव ने अपनी संसदीय राजनीति का धमाकेदार आगाज किया था। उस वक्त मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर बात उठी। प्रधानमंत्री पद की दौड़ में वो सबसे आगे खड़े थे, लेकिन सहयोगियों ने ही उनका साथ नहीं दिया। लालू प्रसाद यादव और शरद यादव ने उनके इस इरादे पर पानी फेर दिया था। 
Mulayam Singh Yadav Passed Away know  his Political Career
समाजवादी पार्टी की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने की। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 1999 में फिर लोकसभा चुनाव हुए। इस बार मुलायम सिंह यादव संभल और कन्नौज सीट से चुनाव लड़े। दोनों जगह से जीत हासिल की। बाद में उन्होंने कन्नौज सीट अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए छोड़ दी। यहां से अखिलेश पहली बार सांसद बने।
Mulayam Singh Yadav Passed Away know  his Political Career
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह ने मैनपुरी सीट से चार बार लोकसभा का चुनाव जीता है। 2004, 2009 व 2014 में भी वो यहां सांसद चुने गए। 2014 में मुलायम ने आजमगढ़ से भी लोकसभा चुनाव जीता। इसलिए मैनपुरी सीट छोड़ दी। इसके बाद हुए उपचुनाव में मुलायम सिंह के पोते तेजप्रताप सिंह यादव ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Passed Away know  his Political Career
मुलायम सिंह यादव और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के मैदान में उतरे। ब्रज में मोदी लहर ऐसी चली कि समाजवादी पार्टी के सूरमा चित्त हो गए लेकिन सिर्फ मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Passed Away know  his Political Career
मुलायम सिंह यादव - फोटो : Instagram
मुलायम सिंह यादव गांव से निकले। इटावा से ग्रेजुएशन किया और राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए आगरा पहुंचे। छात्र राजनीति में सक्रिय हुए। राममनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा से प्रभावित हुए और पहली बार उस वक्त लोहिया का सानिध्य उन्हें मिला जब 1966 में लोहिया इटावा पहुंचे थे। 1967 में लोहिया की पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत का ताज पहना था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed