फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav: आगरा में बोया था छात्र राजनीति का बीज, 'नेताजी' ने दिया था संसद तक पहुंचने का मंत्र

Tue, 11 Oct 2022 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह आशीष शर्मा, आगरा
आशीष शर्मा, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav expert in launching new people into politics
सूरसदन में आए थे मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह राजनीति में नई पौध तैयार करने में भी माहिर थे। 37 साल पहले उन्होंने इसका बीज सूरसदन में हुए समाजवादी छात्र सभा के सम्मेलन में बोया था। यहां युवाओं में जोश भरते हुए छात्र राजनीति की धार पैनी की। युवाओं से सीधे रूबरू होते हुए कॉलेज से लेकर संसद तक का मंत्र दे गए थे।

सूरसदन में हुआ था सम्मेलन

इस अधिवेशन में शामिल हुए दुर्ग विजय सिंह भैया (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने बताया कि वर्ष 1986 में सम्मेलन हुआ था। वह खुद संयोजक नियुक्त किए गए थे। सूरसदन में बड़ी संख्या में युवा आए थे। नेताजी जब मंच आए तो छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। उन्होंने भाषण में छात्र राजनीति को लेकर युवाओं में जोश भरा था। कहा कि उनकी सरकार आई तो छात्र हित के लिए काम करेगी। उनकी समस्याओं का समाधान होगा। छात्र राजनीति में आएंगे तो देश को नई दिशा मिलेगी। 
Mulayam Singh Yadav expert in launching new people into politics
मुलायम सिंह यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वे किसानों के हित पर भी बोले थे। किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं बनाने की कवायद का वादा किया था। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने कुछ छात्रों से बात की थी। 
Mulayam Singh Yadav expert in launching new people into politics
मुलायम सिंह यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
आगरा में छात्र सभा का सम्मेलन करने के बाद पूरे प्रदेश में छात्र राजनीति को नेताजी धार देने गए थे। उन्होंने क्रांति रथ भी चलाया था। दुर्ग विजय सिंह भैया को तब समाजवादी जनता पार्टी से टिकट मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav expert in launching new people into politics
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दुर्ग विजय सिंह भैया ने बताया कि वे पार्टी के टिकट पर दयालबाग विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे।
 
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav expert in launching new people into politics
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं के बीच बैठते थे

दुर्ग विजय सिंह भैया बताते हैं कि नेताजी ने कार्यकर्ताओं को कभी भी अपने से दूर नहीं खड़ा होने दिया। वह कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर बातें करते थे। उनसे पार्टी की गतिविधियों की जानकारी लेते थे। उनकी समस्याओं को सुनकर दूर करने का प्रयास करते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed